मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ का निरंतर हो रहा समन्वित विकास: मुख्यमंत्री ने की नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषणा

● नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषणा● नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरव पथ, सहकारी बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी की घोषणा● सक्ती को 226 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की स…

छत्तीसगढ़ का निरंतर हो रहा समन्वित विकास: मुख्यमंत्री ने की नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषणा
छत्तीसगढ़ का निरंतर हो रहा समन्वित विकास: मुख्यमंत्री ने की नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नगर पालिका सक्ती में शासकीय कॉलेज की घोषणा

● नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरव पथ, सहकारी बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी की घोषणा

● सक्ती को 226 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात


जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सक्ती में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि गत करीब साढ़े 3 साल में छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा कि इस अवधि में राज्य के किसानों, महिलाओं, ग्रामीणों, भूमिहीन खेतिहर मजदूरों, बेरोजगारों के कल्याण के साथ-साथ प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में भी शासन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए।



मुख्यमंत्री श्री बघेल आज नगर पालिका सक्ती के बुधवारी बाजार स्थित दीनदयाल स्टेडियम में पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सक्ती में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें सक्ती में शासकीय महाविद्यालय की घोषणा सहित सतनामी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं विधायक श्री राम कुमार यादव की मांग पर नगर पंचायत चंद्रपुर में गौरवपथ, सहकारी बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री राम कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत द्वारा हसदेव बांगो परियोजना के निर्माण कराए जाने के कारण जांजगीर-चांपा और सक्ती क्षेत्र के किसान समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद किसानों को उनके धान की सही कीमत मिलने लगी है। 



उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने का काम किया। श्री बघेल ने बताया कि गत खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने किसानों से 98 लाख क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवकों के हित में भी पीएससी और व्यापम की परीक्षाओं में उम्मीदवारों का फीस माफी का निर्णय लिया। वही भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए राजीव गांधी भूमिहीन खेतिहर मजदूर न्याय योजना में प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया।



मुख्यमंत्री ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। खेती नष्ट करने वाले रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मी, गोबर खाद का अधिकतम उपयोग करें और उसका निर्माण कर खाद के लिए स्वयं आत्मनिर्भर बनें। प्रशासनिक कसावट के क्षेत्र में राज??य सरकार के कामकाज का उल्लेखनीय काम किए गए हैं।



विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सक्ती को जिला बनाने पर यहां के लोग बहुत प्रसन्न हैं, यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री का स्वागत करने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सक्ती क्षेत्र से पलायन की अधिकता के कारण इस क्षेत्र में औद्योगिक संस्थान खोलने की जरूरत है। डॉ महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता का संरक्षण और संवर्धन हम सब का नैतिक दायित्व है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा यहां रहने वाले हर वर्ग के लोगों की भलाई के कार्य करने से ही हो सकती है।



जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राजस्व से संबंधित कार्य के लिए सरकार द्वारा समय सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर इसे संबंधित राजस्व अधिकारी की जवाबदारी मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री और मेरे द्वारा की जा रही है।



समारोह को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ महंत रामसुंदर दास, विधायक श्री राम कुमार यादव, नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सक्ती को 226 करोड़ 26 लाख रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात दी।  इनमें 13 करोड़ 67 लाख 80 हजार रुपए के 11 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और 212 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के 19 कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास के कार्य शामिल हैं।



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को आदर्श गौठान जेठा का मॉडल, कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सक्ती को जिला बनाए जाने पर गुलदस्ता और फूल मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। 



इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ श्रम कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शक्तिकांता राठौर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर एल डांगी सहित पूर्व विधायक सरोजा मनहरण राठौर, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल, चांपा नगरपालिका अध्यक्ष श्री जय थवाईत, श्री विवेक सिसोदिया, श्री गुलजार सिंह, श्री चौलेश्वर चन्द्राकर तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।