पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ: मुख्यमंत्री बघेल ने किया 'ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट' और 'हमर लैब' का लोकार्पण
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने हमर लैब का भी उद्घाटन किया। यहां पर 54 प्र…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ: मुख्यमंत्री बघेल ने किया 'ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट' और 'हमर लैब' का लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ पाटन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने हमर लैब का भी उद्घाटन किया। यहां पर 54 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट देश का पहला यूनिट है इसी तरह के 3000 अन्य यूनिट निकट भविष्य में देश में आरंभ होंगे। इन यूनिट के माध्यम से बीमारियों के सर्विलिएन्स में काफी आसानी होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि पाटन में देश का पहला पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित हुआ है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही यहां पर अपडेटेड लैब का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारियों के सरविलियंस में यह संस्थान काफी उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही पाटन के लोगों को टेस्ट कराने में काफी सुविधा होगी। इससे यहां इंफ्रास्ट्रक्चर को इंप्रूव करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने इस मौके पर लैब के इंस्ट्रूमेंट का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री को सीएमएचओ डॉ मेश्राम और बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने विस्तार से लैब के में होने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने भी लैब का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य अधोसंरचना से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्री भोले भी उपस्थित थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।