मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खुद को दरोगा बता विपक्षी को धमकाने व गाली देने वाला आरोपी कृष्ण कुमार गिरफ्तार: आडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मच गया था हड़कमप

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूँ थाने का खुद को दारोग़ा बता कर अपने विपक्षी को गाली देने वाले आरोपी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने कृष…

खुद को दरोगा बता विपक्षी को धमकाने व गाली देने वाला आरोपी कृष्ण कुमार गिरफ्तार: आडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मच गया था हड़कमप
खुद को दरोगा बता विपक्षी को धमकाने व गाली देने वाला आरोपी कृष्ण कुमार गिरफ्तार: आडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में मच गया था हड़कमप | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूँ थाने का खुद को दारोग़ा बता कर अपने विपक्षी को गाली देने वाले आरोपी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने कृष्ण कुमार विश्वकर्मा पुत्र होसिला प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम अहिरौली शीतलगंज थाना मडियाहूँ, को आज-  09 जुलाई, 2022 को सुइथा ब्लाक रोड के पास से  गिरफ्तार किया|



शीतलगंज अहिरौली गाँव निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वारा थाना हाजा पर नियुक्त उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह का छद्मरूप धर कर विपक्षी बांकेलाल को 5 जुलाई, 2022 को फोन कर अपने आप को उप-निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह थाना मडियाहूँ बता कर कहा गया कि मोहन लाल विश्वकर्मा पुत्र जैजैराम विश्वकर्मा को क्यो गाली दे रहे थे | थाना मडियाहूँ पर आओ नहीं तो मुकदमा लिख दिया जायेगा। जिसके बाद (विपक्षी को गाली देने व धमकाने का) बातो की आडियो रिकार्डिंग व्हाटअप पर वायरल हो रही है।



पीड़ित बांकेलाल विश्वकर्मा द्वारा बताया गया , जानकारी करने पर बता चला है कि वह व्यक्ति कृष्ण कुमार विश्वकर्मा पुत्र हौसिला प्रसाद विश्वकर्मा है |  आडियो रिकार्डिंग को प्रभारी निरीक्षक द्वारा सुना गया तो पाया गया कि अभियुक्त कृष्ण कुमार द्वारा लोक सेवक पुलिस अधिकारी जो वर्तमान समय में थाना मडियाहूँ पर कार्यरत है का प्रतिरूपण किया गया है तथा एकदम पुलिसिया लहजे मे वार्ता की गयी है, ...जिससे किसी को शक न हो| 



द्वितीय पक्ष अर्थात बांकेलाल जो लक्ष्मीनरायनपुरा थाना क्षेत्र मडियाहूँ के रहने वाले है को फोन कर धोखा देते हुए उसके भतीजे सुशील को थाना मडियाहूँ बुलाया गया है, जो वर्तमान समय में मुम्बई में है। यदि सुशील धोखे का शिकार होकर थाना क्षेत्र मडियाहूँ आता तो निश्चित रूप से अभियुक्त द्वारा उसके साथ कोई संज्ञेय घटना कारित की जा सकती थी |



चूंकि अभियुक्त कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वारा SI कश्यप कुमार सिंह जो वर्तमान समय में थाना मडियाहूँ पर कार्यरत है का छद्मरूप धर कर दूसरे पक्ष को बुलाया गया था ,जिससे अवश्य ही SI कश्यप कुमार सिंह व उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल होती। यदि अभियुक्त की गिरफ्तारी नही की जायेगी तो निश्चित रूप से अभियुक्त पुनः किसी अन्य लोक सेवक का छद्मरूप धारण कर इसी प्रकार का कोई अन्य संज्ञेय अपराध कारित कर लोक व्यवस्था/शान्ति व्यवस्था भंग करते हुए पुलिस की छवि धूमिल कर दिया जायेगा। 



इसके बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया|  तत्परता पूर्वक अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी करते हुए गठित टीम द्वारा अभियुक्त को सोइथा ब्लाक रोड के पास से गिरफ्तार कर मु.अ.सं. 207/2022 धारा 170/420 भा.द.वि. पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।     





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।