जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना खेतासराय पुलिस ने अन्तर्जनपदीय ठगी करने वाले गिरोह की 5 महिला समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया| पुलिस ने आरोपियों कब्जे से ठगी का 30,235 रुपया नगद और ठगी करने का समान/उपकरण व भारी मात्रा में ठगी किया हुआ सामान बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार,;थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस टीम व स्वाट टीम जौनपुर एवं सर्विलांस जौनपुर की संयुक्त टीम के द्वारा आज 09 जुलाई, 2022 को मुखबिर खास की सूचना पर खेतासराय स्टेशन के पूरब से 11 शातिर अन्तर्जनपदीय ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से बरामद उपकरण जेवरात एवं पैसे के सम्बन्ध में पूछने पर बताये कि पैसा लेकर हम लोग वापस चले गये थे फिर कुछ दिन हम लोग इधर उधर समय व्यतीत किये आज भी हमने जेवरात बेचने के उद्देश्य से यहाँ आये थे । साहब कुछ दिन पहले हम लोगो ने खेतासराय चौराहे के पास मिठाई की दुकान पर नकली जेवरात बेचकर रूपया 273000 लिये थे ।
आज फिर जेवरात बेचने आये थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया है। यह वही पैसे है जो हमलोगो ने नकली जेवर बेचकर पैसे लिये थे और पैसे हम लोगो ने इधर उधर खर्च कर दिये है। केवल इतने ही बचे है।
इनकी हुई गिरफ्तारी (महिला आरोपी)
1. राजू देवी पत्नी गंगाराम निवासी हनुमानपुरी (हैडिल) थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
2. शान्ति देवी पत्नी बीरू निवासी हनुमानपुरी (हैडिल) थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
3. तुलसी पत्नी सीता राम निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई
4. रूपा देवी पत्नी स्वं0 शंकर निवासी रैना थाना उत्तरथाना जनपद फिरोजाबाद
5. सीता देवी पत्नी प्रभुराय निवासी जयन्त नगर खेड़ा थाना उत्तरथाना जनपद फिरोजाबाद
(पुरुष आरोपी)
6. सीता राम पुत्र चुन्नी लाल निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली जनपद हरदोई
7. मंगल गुजराती पुत्र चुन्नी गुजराती निवासी विभूति नगर बिलग्राम चुंगी थाना शहर कोतवाली, हरदोई
8. प्रेम कुमार पुत्र सेवालाल निवासी अठौली थाना चाँदपुर जनपद बुलन्दशहर
9. बीरू कुमार पुत्र गंगाराम निवासी हनुमानपुरी (हैडिल) थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
10. किशन पुत्र गंगाराम निवासी हनुमानपुरी (हैडिल) थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ
11. प्रभुराय पुत्र राम लाल निवासी जयन्त नगर खेड़ा थाना उत्तरथाना जनपद फिरोजाबाद
बरामदगी: रूपया 30,235 नगद। 02 माला का गुच्छा, 07 डाई, 02 टूटी डाई, 01 प्लास छोटा, 1 रेती, 01 चिमटी, 09 चाँदी के सिक्का बड़ा , 4 चवन्नी (सिक्का) चाँदी का, एक माला जिसमे 3 लाकेट, एक चाँदी का सिन्दूरदान(डिब्बी), 1 चाँदी का पायल, 01 अंगूठी पीली धातु, 02 कान का टप्स, 02 चाँदी का पायल का जोड़, 01 लाकेट पीली धातु, 02 तार, 01 नाक बारी (नथुनी छोटी), 01 माला लाकेट में 03 दाना, 01 पुड़िया पाउडर, 03 सूई, 07 छोटी मोबाइल (03 नोकिया 2 आईटेल, 01 सैंमसंग,01 लावा ) व 04 बड़ी मोबाईल (02 वीवो, 01 सैंमसंग, 01 रियलमी)