मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जौनपुर: 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 गिरफ्तार, रोडवेज बस कंडक्टर से लूटे गए रुपये बरामद

जौनपुर : Agneepath Recruitment Scheme Protest : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ बदलापुर चौराहे पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 अभियुक्तों को थाना बदलापुर पुलिस ने गिरफ्त…

जौनपुर: 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 गिरफ्तार, रोडवेज बस कंडक्टर से लूटे गए रुपये बरामद
जौनपुर: 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 गिरफ्तार, रोडवेज बस कंडक्टर से लूटे गए रुपये बरामद | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर : Agneepath Recruitment Scheme Protest : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में  'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ बदलापुर चौराहे पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले 14 अभियुक्तों को थाना बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया|  पुलिस ने बताया,,' 18 जून 2022 को बदलापुर चौराहे पर अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में अज्ञात अराजक लोगों द्वारा बदलापुर चौराहे पर जाम लगाकर जान से मारने के नियत से पत्थर व फायर कर रहे थे, उनके इस हिंसक प्रदर्शन से आरक्षी कुलदीप पान्डेय थाना बदलापुर जौनपुर के पैर में फैक्चर आ गया था व अन्य कई पुलिस कर्मी घायल भी हुए थे |



प्रदर्शनकारियों द्वारा राज्य सूचना आयुक्त महोदय के स्कोर्ट वाहन पर भी हमला कर दिया गया जिससे उक्त सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया| स्कोर्ट प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, उपद्रवियो को  तितर वितर करने के उद्देश्य से हल्का बल प्रयोग किया गया, जिससे आक्रोशित होकर भीड द्वारा पथराव करते हुए पीछे भागकर रोडबेज बस को रोककर यात्रियो को मारपीट कर उतार दिया गया|  बस कन्डक्टर से किराये का रूपया छीन  कर रोडबेज बस संख्या UP 65 HT1738  को आग लगा दिया गया था, जिससे जनता मे अफरा तफरी मे मच गयी थी, दुकानदार अपने दुकानों को बंद कर भाग रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने बदलापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।




पुलिस ने बताया,'आज पुनः थाना क्षेत्र बक्शा में धरना प्रदर्शन करने जाते समय रामजानकी तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से रोडवेज परिचालक से किराये के लूटे गये 4000 रुपयो मे से 2790 रुपयों की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी अभियुक्तों को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा गया|


https://www.thevirallines.net/jaunpur-news-uttar-pradesh-agneepath-scheme-protest-buses-set-on-fire-police-vehicles-were-pelted-with-stones 



उत्तर प्रदेश में युवाओं का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी....:

 'अग्निपथ योजना' को लेकर उत्तर प्रदेश में युवाओं का विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन मामले में उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के मुताबिक,''प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में राज्य के 14 जिलों में अब तक कुल 34 मुकदमे दर्ज किये गये हैं, जबकि 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




ये हुये गिरफ्तार


1.विवेक उर्फ धीरज उपाध्याय पुत्र छोटे लाल उपाध्याय नि0 मिसरौली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।

2.आदर्श सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह नि0 तेलीयानी थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष। 

3.अंकित यादव पुत्र लाल प्रताप यादव नि0 रौजा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 19 वर्ष 

4.राकेश पाल पुत्र जगरनाथ पाल नि0 नरायनपुर थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष। 

5.सुजीत यादव पुत्र मोहन लाल यादव नि0 विठुआ कलां थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष । 

6.कुलदीप यादव पुत्र रामजुलन यादव नि0 सराय अहमद थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष । 

7.सौरभ यादव पुत्र अमर बहादूर यादव नि0 गोदांलपुर थाना महाराजगंज जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष । 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-protest-agneepath-recruitment-scheme-in-up-stone-pelting-arson-burnt-train-railway-track-and-buses



8.रोहित यादव पुत्र महंत यादव नि0 तोकलपुर सूरापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 23 वर्ष। 

9.राकेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव नि0 विठुआ खुर्द थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष। 

10.फौजदार यादव पुत्र राममूरत यादव नि0 विठुआ कला थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष । 

11.अखिलेश यादव पुत्र बलिराम यादव नि0 विठुआकला चौरही थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष। 

12.केशव यादव (बीडीसी) पुत्र दूधनाथ यादव नि0 सिगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष। 

13.बाल अपचारी राघव तिवारी पुत्र विजय बहादूर तिवारी नि0 मयारी थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष। 

14.बाल अपचारी रोहित यादव पुत्र अरुण यादव नि0 गोंदालपुर थाना महराजगंज जौनपुर उम्र करीब 17 वर्ष 



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-vigorous-protest-in-uttar-pradesh-against-agneepath-recruitment-scheme




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।