जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ थाना लाइन बाजार अन्तर्गत वाजिदपुर तिराहा पर 17 जून, 2022 को हुई हिंसक घटना में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| पुलिस के मुताबिक,,' मुखबिर सूचना मिली की चांदपुर में कुछ लोग इकट्ठा होकर बवाल करने के चक्कर में है , सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिये।
पकड़े गए व्यक्तियों से पूछने पर बताएं कि 17 जून, 2022 को हम लोग वाजिदपुर तिराहा पर जाम लगाकर राजमार्ग अवरुद्ध कर दिये थे व रास्ते मे आने जाने वाले व्यक्तियो और प्रशासन पर ईट पत्थर फेक रहे थे कि पूर्ण विश्वास होने पर व मु0अ0सं0-224/2022धारा 147, 148, 323, 342, 307, 336, 427, 353, 283, 435, 186 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में नामजद अभियुक्त है। पुलिस ने बताया, कारण गिरफ्तारी बता कर हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.राजू यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी मनबल थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 22 वर्ष।
2.भोला यादव पुत्र हीरा यादव निवासी कुवरदा थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 26 वर्ष।
3.कमलेश कुमार यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव निवासी कुवरदा थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 24 वर्ष।
4.अखिलेश यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव निवासी कुवरदा थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र 24 वर्ष।
बता दें कि, 'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को वाजिदपुर तिराहे पर सड़क जाम कर पत्थरबाजी की थी। वाजिदपुर तिराहे पर वाराणसी-लखनऊ और जौनपुर-आज़मगढ़ मार्ग ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईथी। युवकों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस को बुलाया गया था।