मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जौनपुर: मंदिर के पास शराब-गांजा पीने से रोका तो दबंगों ने चार लोगों को मार दी गोली

जौनपुर: जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में शराब और गांजा पीने से मना करने पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का कहना है कि…

जौनपुर: मंदिर के पास शराब-गांजा पीने से रोका तो दबंगों ने चार लोगों को मार दी गोली
जौनपुर: मंदिर के पास शराब-गांजा पीने से रोका तो दबंगों ने चार लोगों को मार दी गोली | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में शराब और गांजा पीने से मना करने पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का कहना है कि बगल के गांव से कुछ लोग मंदिर पर शराब और गांजा पीने आते थे। मना करने पर उन लोगों ने गोलियां चला दी। आरोपियों ने शराब गांजा पीने से मना कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को भी गोली मार दी है। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।



मामला सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव में बने मंदिर का है। बताते हैं कि यहां पर कुछ लोग शराब-गांजा पीने आते थे। इस बात पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। कई बार शराब गांजा पीने वाले लोगों से ग्रामीणों की कहासुनी भी हुई थी। वहीं, नवरात्रि के मौके पर मंदिर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में उनको मंदिर के आसपास बैठकर शराब और गांजा पीने से मना किया गया था। मंगलवार की सुबह जब वह लोग मंदिर पहुंचे तो गांव वालों से फिर से कहासुनी हो गई।



इस बात को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दूसरे गांव से आए तकरीबन 15 लोगों में से कुछ लोगों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में विकास यादव (28), प्रमोद यादव ( 28) और मुकेश यादव (22) का नाम सामने आ रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को माथे पर मामूली चोट लगी है। शराब गांजा पीने आए लोगों ने इस दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग को भी गोली मार दी है। बुजुर्ग भी वहां पर युवकों को शराब और गांजा न पीने की सलाह दे रहे थे।




 घटना में घायल मुकेश यादव (21) ने बताया कि गांव में डीह बाबा का मंदिर है। वहां गांव की महिलाएं पूजा पाठ करने जाती हैं। मुकेश का आरोप है कि दूसरे गांव के 25-30 लोग गांजा पीने यहां आते हैं। इसका विरोध करने पर महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते हैं। इसकी पुलिस से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं डीह बाबा पर पूजा करने गई थी। उनका आरोप है कि नशेडि़यों ने उनके साथ अभद्रता की।



मामले में गांव निवासी रितेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों पर हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं। वे आए दिन मंदिर के पास बैठ कर गांजा-शराब पीते हैं। दर्शन पूजन के लिए आने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के अलावा करीब के लाला बाजार में पुलिस फोर्स भ्रमण कर रही है।



एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिशनपुर और मसीदा गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बिशनपुर गांव के कुछ लोग नशे का सेवन करने मसीदा गांव के मंदिर पर आते थे। मसीदा गांव के लड़कों ने कई बार मना किया। इसी बात से क्षुब्ध होकर बिशनपुर गांव के लड़के अपने साथ कुछ और लोगों को लेकर आए। विवाद होने पर फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि दो घायल हैं। विकास यादव के पैर के नीचे गोली लगी है तो वहीं प्रमोद यादव के कमर और पेट में गोली लगी है। शेष 2 लोगों को घटनाक्रम के दौरान चोट आई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।