मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही: यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ: यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा| प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार…

उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही: यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला
उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही: यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा| प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम ग्राफ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा,''उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ़्तार दुगुनी हो गयी है|


अखिलेश यादव ने कहा कि बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि''उप्र में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ़्तार दुगुनी हो गयी है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है।  उप्र में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।



अखिलेश यादव ने योगी सरकार के साथ ही डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को भी घेरने की कोशिश की। अस्पतालों की बदहाली की दो तस्वीरें शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा कि उप्र में चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जाता है, उसका थोड़ा-सा हिस्सा भी अगर सपा के समय सुधरी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार खर्च किया जाता रहा होता तो आज भाजपा के राज में स्ट्रेचर व एम्बुलेन्स के अभाव में लोगों की जो जान जा रही है वो बचाई जा सकती थी।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


बढ़ती महँगाई को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि,''आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना लाभ कम नहीं कर रही हैं।  लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित के लिए नियंत्रण रखे, जिससे कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। भाजपा कम्पनी बन गयी है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्वीट को रीट्वीट किया ,जिसमे लिखा है- ये योगीराज 2.O है! 

-यूपी में बैंक लुट रही हैं, 

-यूपी में सर्राफ लुट रहे हैं, 

-यूपी में पेट्रोल पंप लुट रहे हैं,

- यूपी में महिलाएं बुजुर्ग लुट रहे हैं, 

-यूपी में दुकानों और घरों में दिन दहाड़े बदमाश तमंचे पे डिस्को कर रहे हैं और लूटपाट तथा हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं! 

-ये योगीराज है


https://www.thevirallines.net/bhadohi-news-uttar-pradesh-teacher-arvind-murder-case-exposed-boyfriend-killed-along-with-friends-for-not-marrying-from-daughter


 योगी सरकार पर हमला करते हुए यादव ने ट्वीट किया,'' उप्र में चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जाता है, उसका थोड़ा-सा हिस्सा भी अगर सपा के समय सुधरी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार खर्च किया जाता रहा होता तो आज भाजपा के राज में स्ट्रेचर व एम्बुलेन्स के अभाव में लोगों की जो जान जा रही है वो बचाई जा सकती थी।


https://www.thevirallines.net/jaunpur-news-uttar-pradesh-bullies-opened-fire-for-stopping-them-from-drinking-alcohol-and-ganja-near-the-temple-four-people-injured


अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में बेकारी, बदहाली व बेरोजगारी से तो आर्थिक असुरक्षा है ही अब तो जो कुछ पैसा लोगों के बैंक में बचा भा है वो या तो बैंक के बाहर या अंदर लूट लिया जा रहा है। लॉकर तक से चोरी हो रही है। अब जनता बैंक लॉकर में रखे जरूरी कागजात व जेवर की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।