मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जौनपुर में आबकारी दुकान के सेल्समैन से लूट: चौबीस घंटों के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, चौंसठ हज़ार बरामद; गैंग के साथ छात्र नेता ने की थी लूट

जौनपुर: जौनपुर जिले के थाना मड़ियाहूं पुलिस ने थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोईथा मजार के पास कल यानी शुक्रवार की सुबह आबकारी दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट व लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते…

जौनपुर में आबकारी दुकान के सेल्समैन से लूट: चौबीस घंटों के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, चौंसठ हज़ार बरामद; गैंग के साथ छात्र नेता ने की थी लूट
जौनपुर में आबकारी दुकान के सेल्समैन से लूट: चौबीस घंटों के भीतर पांच आरोपी गिरफ्तार, चौंसठ हज़ार बरामद; गैंग के साथ छात्र नेता ने की थी लूट | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  जौनपुर जिले के थाना मड़ियाहूं पुलिस ने थानाक्षेत्र अन्तर्गत सोईथा मजार के पास कल यानी शुक्रवार की सुबह आबकारी दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट व लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है|  कब्जे से लूट का 64400 रुपया व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया।



जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को आबकारी सेल्समैन से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने  मारपीट कर सेल्समैन से लगभग सवा लाख रुपये लूट लिए थे। पकड़े गए बदमाश में से एक जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय का छात्र नेता है। 



पुलिस के अनुसार,'''थाना हाजा क्षेत्र के सोईथा मजार के पास आबकारी दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी अंकुश चौहान (उम्र 23 वर्ष) पुत्र राम लाल चौहान , धीरज यादव (20 वर्ष) पुत्र सियाराम यादव,  विपिन यादव (23 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार यादव , विजय प्रकाश यादव उर्फ बग्गड़ (23 वर्ष) पुत्र धर्मराज यादव और पीयूष यादव (21वर्ष) पुत्र राम बहाल यादव को सिद्धनाथ बाग सराय कालीदास के पास से 'आज सुबह गिरफ्तार किया गया , जब वे वहाँ पर लूटे गये रूपयो का बटवारा कर रहे थे| विजय यादव उर्फ बग्गड़ तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था।



अभियुक्तगण के कब्जे से सेल्समैन के पास से लूटा गया 64400 रुपया बरामद कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त की गयी दो अदद मोटर साईकिल एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल नम्बर UP62 CG 0946 व दूसरी गोल्डेन कलर की होण्डा मोटर साइकिल नम्बर UP62 AB 1200 बरामद किया गया | अंकुश चौहान और धीरज यादव के पास से दो कट्टा व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। 




गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. अंकुश चौहान पुत्र राम लाल चौहान निवासी सराय कालीदास थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर, 

2. धीरज यादव पुत्र सियाराम यादव ग्राम परियांव कुड़वा थाना लाईन बाजार जिला जौनपुर

3. विपिन यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी सराय कालीदास थाना मड़ियाहूँ जौनपुर 

4. विजय प्रकाश यादव उर्फ बग्गड़  पुत्र धर्मराज यादव निवासी परियावां थाना लाईन बाजार जौनपुर 

5. पीयूष यादव पुत्र राम बहाल यादव निवासी रारी परियावां निवासी लाईन बाजार जिला जौनपुर 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।