मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक भी निर्दोष को 'छेड़ा' नहीं जाएगा, कोई भी दोषी 'छोड़ा' नहीं जाएगा: UP में हुई हिंसक घटनाओं पर बोले योगी- उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अम्बेडकरनगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हुई हिंसक घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा '', हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी…

एक भी निर्दोष को 'छेड़ा' नहीं जाएगा, कोई भी दोषी 'छोड़ा' नहीं जाएगा: UP में हुई हिंसक घटनाओं पर बोले योगी- उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि...
एक भी निर्दोष को 'छेड़ा' नहीं जाएगा, कोई भी दोषी 'छोड़ा' नहीं जाएगा: UP में हुई हिंसक घटनाओं पर बोले योगी- उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अम्बेडकरनगर और सहारनपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को हुई हिंसक घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा '', हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। ऐसे में हमें सभी पक्षों से संवाद बनाए रखना होगा। धर्मगुरुओं/सिविल सोसाइटी से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी। उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो असामाजिक सोच रखने वाले सभी तत्वों के लिए एक उदाहरण बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके।



CM योगी आदित्यनाथ ने कहा '',माफिया को संरक्षण देने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा तथा माहौल बिगाड़ने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।  साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।  ऐसे लोगों के विरुद्ध NSA अथवा गैंगस्टर एक्ट के तहत नियम-संगत कार्रवाई की जाएगी।



अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। यदि किसी गरीब/असहाय व्यक्ति ने कतिपय कारणों से अनुपयुक्त स्थान पर आवास निर्माण करा लिया है, तो पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा उसका समुचित व्यवस्थापन किया जाएगा।



CM योगी ने कहा,''माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाएगी। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एक भी निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा और कोई भी दोषी छोड़ा नहीं जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।