जौनपुर: जौनपुर में थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस , स्वाट टीम जौनपुर व सर्विलांस जौनपुर की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर मानीकला हाल्ट के पास से पाँच शातिर अन्तर्जनपदीय गोवंशीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया| इन पांचो के पास से एक कार, पिकअप, नगदी, 5 गाय , 3 बछड़े, 1 साड़ व मोबाइल बरामद किया। पांचो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि 15 तस्कर फरार है|
जौनपुर पुलिस ने बताया कि खेतासराय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में पशु तस्कर सक्रिय है। सूचना पर दबिश देकर शनिवार को मानीकला हाल्ट के पास से पांच शातिर अन्तर्जनपदीय गोवंशीय पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि 15 तस्कर फरार है|
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि हमारे साथ आसिफ कुरैशी पुत्र मुस्लिम कुरैशी निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, आसिफ पुत्र अज्ञात निवासी हसनडीहा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व सलमान कुरैशी पुत्र मेराज कुरैशी निवासी माहुल खास थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ भी थे जो भाग गये है।
पूछताछ के दौरान मुल्जिमान सोनू उर्फ तबरेज आलम व मोनू उर्फ अबुसाद ने बताया कि हम लोग दो साल पहले सऊदी से आये है, काम की तलाश में स्थानीय पशु तस्कर व अवैध गोवंश कटाने वालों से मुलाकात हुई। सलाम व गुड्डू लंगड़ा इस कारोबार में काफी पुराने कारोबारी है तथा इस कारोबार में संलिप्त लोगो का गैंग यही दोनो चलाते है| इन लोगो ने हमारी मुलाकात आसिफ निवासी हसनडीहा से करायी।
फिर आसिफ के द्वारा पशु तस्करी में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले रत्नेश उपाध्याय पुत्र विमल उपाध्याय निवासी देवराजपुर थाना करौदींकला जनपद सुल्तानपुर व शाहिद पुत्र फिरोज निवासी गोड़हरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ से हुई। जो इसी धन्धे में लगा रहता है।
हम लोग पशु तस्करों से गोवंश खरीदकर रत्नेश , शाहिद , आसिफ सबरहद व आसिफ हसनडीहा एवं खुर्शीद के माध्यम से गोवंश सिवान बिहार भेजने लगे। हमारी गोवंश लदी गाड़ियां जनपद आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते सीधे मेहरौना बार्डर से जनपद सिवान बिहार में प्रवेश करती है। जहाँ बार्डर पास कराने में शत्रुघ्न यादव उर्फ डब्लू यादव व अमन सिंह निवासी मेहरौना (जो अपने को पत्रकार बताता है) के द्वारा कराया जाता है । अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि गोवंश पशु मेला मालिक मुखिया के जरिये पश्चिम बंगाल सप्लाई होता है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.सोनू उर्फ तबरेज आलम पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी पारा कमाल थाना खेतासराय जौनपुर
2.मोनू उर्फ अबू साद कुरैशी पुत्र मोहम्मद हनीफ कुरेशी निवासी अशरफपुर उसराहटा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.रत्नेश उपाध्याय पुत्र विमल कुमार उपाध्याय निवासी देवराजपुर थाना करौदी कला जनपद सुल्तानपुर
4.शाहिद पुत्र फिरोज निवासी गोडहरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा जनपद जौनपुर,
5.डब्लू उर्फ शत्रुघन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी पूरा पतोही मगही थाना भीमपुरा जनपद बलिया
वांछित अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.सलाम उर्फ बिल्लर पुत्र स्व0 मुस्लिम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
2.अलीम पुत्र सलाम उर्फ बिल्लर निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
3.हलीम पुत्र सलाम उर्फ बिल्लर निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
4.कलीम पुत्र सलाम उर्फ बिल्लर निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
5.सलमान कुरैशी मेराज कुरेशी निवासी माहुल खास थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़,
6.आसिफ कुरैशी पुत्र मुस्लिम कुरेशी निवासी सबरहद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर,
7.आसिफ निवासी हंसनाडीह थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़,
8.गुड्डु लंग़डा पुत्र वहाव निवासी ग्राम अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
9.भक्कु पुत्र जुमराती निवासी ग्राम लेदरही थाना खेतासराय जौनपुर
10.सगीर पुत्र फिरोज निवासी ग्राम लेदरही थाना खेतासराय जौनपुर
11.सैयदमाज अर्फी उर्फ नेता पुत्र अज्ञात निवासी सिवान बिहार
12.पापा अरन्द पुत्र सोहैल निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
13.साकिब पुत्र मिस्टर निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
14.खुर्शीद पुत्र अज्ञात निवासी रामपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
15.अमन सिंह पुत्र अज्ञात निवासी मेहरौना थाना लार रोड जनपद देवरिया