मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विज्ञापनों पर सब कुछ ठीकठाक है, पर धरातल पर सब चौपट नज़र आता है: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य इंडेक्स में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री के दौरों क…

विज्ञापनों पर सब कुछ ठीकठाक है, पर धरातल पर सब चौपट नज़र आता है: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश यादव
विज्ञापनों पर सब कुछ ठीकठाक है, पर धरातल पर सब चौपट नज़र आता है: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य इंडेक्स में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री के दौरों के बाद भी हालात में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहा है। विज्ञापनों पर सब कुछ ठीकठाक है पर धरातल पर सब चौपट नज़र आता है।  



 अखिलेश यादव ने कहा,' शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में वार्डब्वायों का अतापता नहीं मिलता है, तीमारदारों को स्ट्रेचर खुद ही खींचना पड़ रहा है। मेरठ में एम्बूलेंस घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली तो पीठ पर बीमार बेटी को लादकर पिता अस्पताल में इलाज के लिए भटकता रहा। प्रतापगढ़ के सरकारी अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज हो रहा है। ओपीड़ी में कभी डाक्टर नहीं बैठते तो कभी समय से पहले ही बंद हो जाती है।



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,''सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में मरीज फर्श पर तड़पते दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करोड़ों रूपए की धनराशि बजट में आवंटित होती है, पर वह कहां जाती है, पता नहीं? आगरा के सरकारी अस्पताल में खटारा एम्बूलेंस और टूटे तख्त मरीजों की तकदीर बन गए हैं। कोई लोगों का दुःखदर्द सुनने वाला नहीं हैं।



उन्होंने कहा,''लखनऊ में भी, जहां पूरा शासन-प्रशासन सिर पर बैठा है, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार दूर की कौड़ी लग रहा है। मरीजों से अभद्रता, समय पर इलाज न मिलने और इलाज के नाम पर तमाम जांचों के नाम पर लूट खुलेआम हो रही है। प्राईवेट अस्पतालों के दलालों को छूट मिली हुई है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,;;मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाई का शोर मुख्यमंत्री जी बहुत करते हैं पर सच यह है कि जनता को धोखा दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना जैसी बातें और दावे हवाई हैं। लोग त्रस्त हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के बावजूद अस्पतालों में गम्भीर बीमारियों की जांच के लिए लगे बड़े-बड़े यंत्र-उपकरण धूल खा रहे हैं।



उन्होंने कहा,''भाजपा सरकार में बिजली का भारी संकट होने से अस्पतालों में बीमार लोग एवं उनके ऑपरेशन और उपचार के लिए डॉक्टर भी बिजली की आवाजाही से त्रस्त हैं। जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जी ने स्वयं कह दिया है कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की वर्तमान हालत देखकर ही शर्मिन्दा हैं तो और कहां जाये?





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।