मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: अवैध रूप से कट्टा बना कर तस्करी करने वाले शातिर आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में थाना क्षेत्र खुटहन अन्तर्गत सेवई नाला के आगे अशरफगढ तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए चार अभ…

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: अवैध रूप से कट्टा बना कर तस्करी करने वाले शातिर आरोपित गिरफ्तार
अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: अवैध रूप से कट्टा बना कर तस्करी करने वाले शातिर आरोपित गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में  थाना क्षेत्र खुटहन अन्तर्गत सेवई नाला के आगे अशरफगढ  तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाभोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना खुटहन पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। 



थानाध्यक्ष खुटहन राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सेवई नाला के आगे अशरफगढ  तिराहे के सामने दाहिनी तरफ नव निर्माणाधीन कमरे में शातिर अपराधियो द्वारा एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। 



सूचना पर  थानाध्यक्ष खुटहन ,खेतासराय ,सरपतहा एवं स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुच कर 

1. प्रवीण पाण्डेय पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी ग्राम बाधगाँव थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 

2. निशान्त सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम परियावा थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष 

 3. विवेक सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहा जौनपुर उम्र 26 वर्ष

 4. शिवम सिंह पुत्र पंचम सिंह ग्राम बाधगाव थाना सरपतहा जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को 20 अवैध देशी तमंचा व 03 अवैध देशी रिवाल्वर व असलहा बनाने के  विभिन्न उपकरण सहित  गिरफ्तार किया गया ।



 गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा  थाना क्षेत्र सरपतहा  में दिनांक 06.05.2022 को हुई लूट की घटना कारित की गयी थी इस लूट से संबंधित 32,000 रुपये भी बरामद हुए है । गिरफ्तारी /बरामदगी के  आधार पर मु0अ0सं0-110/22 धारा-3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त गण उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।