मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जौनपुर में कंटेनरों में लदी 2 करोड़ रूपये की अवैध शराब पकड़ी: तीन गिरफ्तार, हिमाचल से अवैध शराब की तस्करी कर रांची ले जा रहे थे

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को धर-दबोचा| भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। जिले के थाना रामपुर पुलिस और व एसटीएफ…

जौनपुर में कंटेनरों में लदी 2 करोड़ रूपये की अवैध शराब पकड़ी: तीन गिरफ्तार, हिमाचल से अवैध शराब की तस्करी कर रांची ले जा रहे थे
जौनपुर में कंटेनरों में लदी 2 करोड़ रूपये की अवैध शराब पकड़ी: तीन गिरफ्तार, हिमाचल से अवैध शराब की तस्करी कर रांची ले जा रहे थे | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को धर-दबोचा| भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। जिले के थाना रामपुर पुलिस और व एसटीएफ फील्ड युनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम ने बुधवार को 2 करोड़ रूपये मूल्य (38592 बोतल तथा कुल 17,640.36 लीटर) के अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 




एसटीएफ फील्ड युनिट प्रयागराज तथा थाना रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध अभिसूचना संकलन के दौरान दो टाटा कन्टेनर ट्रक से कुछ लोग हिमाचल से अवैध शराब की तस्करी कर जौनपुर होते हुये राँची झारखण्ड ले जा रहे है| इस समय एस. एन. पब्लिक स्कूल संजय नगर से कुछ दुर भदोही जौनपुर मुख्य मार्ग पर रूके हुये है जिसे दो टाटा ट्रक कन्टेनर वाहन सं0 PB 13 AL 6525 टाटा ट्रक कण्टेनर व वाहन सं0 HR 55 M 8031 टाटा ट्रक कन्टेनर के चालको व परिचालक को गाडी से उतरने के लिये कहा गया तो इस पर वे लोग भागने का प्रयास किये जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया।



 कन्टेनरों में रायल प्लेयर  प्रिमीयन ग्रीन व्हिस्की 750ML की 234 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 2808 बोतल, 375ML की 499 पेटी (प्रति पेटी 24 बोतल) कुल 11976 बोतल, 180 ML की 249 पेटी (प्रति पेटी 48 शीशी) कुल 11952 बोतल व व वाहन सं0 HR 55 M 8031 टाटा ट्रक कन्टेनर मे लदे ड्रीम गर्ल क्लासिक ग्रीन व्हिस्की की 750 ML की 988 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 11856 बोतल व दोनो ट्रकों में  कुल 1970 पेटी, कुल 38592 बोतल तथा कुल 17,640.36 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 02 करोड़ रूपये है ।



 जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम तीनों चालक व परिचालक है तथा यह शराब हिमाचल प्रदेश से लादकर बेचने हेतु जा रहे है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि नाहन जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश से एल्को स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड से लोड किये थे आज 25 मई को यह अवैध अग्रेजी शराब जौनपुर में आधी खाली करनी थी तथा शेष अवैध शराब की पेटी हम लोग रांची में खाली करते ।



अभियुक्त मिन्टु सिंह उपरोक्त बता रहा है कि मेरा मालिक साहिब सिंह उर्फ गग्गा है और यह माल उन्होंने ही लोड कराया था तथा हम लोगों की गाडी पर जो नं0 पड़ा है वह फर्जी है हम लोगो पुलिस को चकमा देने के लिये ऐसे कई बार नम्बर बदलकर माल मिर्जापुर, जौनपुर व राँची में पहुँचा चुके है । थाना रामपुर जौनपुर पर मु0अ0सं0 77/2022 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(1),63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । जिसका अनुमानित बाजार मुल्य लगभग 02 करोड़ रुपया है ।



पुलिस ने बताया,''' अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यावही की जा रही है, प्रकरण में उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम के धारा 14(1) के अन्तर्गत अपराध में संलिप्त अपराधियों की अपराध से अर्जित सम्पत्ति जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।