प्रियंका गांधी का जौनपुर में रोड शो: लोगों ने छतों से बरसाए फूल, रोड श??? में उमड़ी भारी भीड़.... कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार जौनपुर पहुंचीं। जिले की नौ विधानसभा को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी का जौनपुर में रोड शो: लोगों ने छतों से बरसाए फूल, रोड श??? में उमड़ी भारी भीड़.... कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट | फ़ोटो: TVL News
जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार जौनपुर पहुंचीं। जिले की नौ विधानसभा को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने जौनपुर सदर में रोड शो किया। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे।घरों की छतों से लोग प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
जौनपुर जंक्शन से प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा भी किया। शहर के चहारसू चौराहे पर रोड शो के कार्यक्रम को प्रियंका गांधी ने खत्म कर दिया। दूसरी जनसभा में जाने के कारण शहर के चहारसू चौराहे पर 45-50 मिनट में रोड शो खत्म करके निकल गई। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर रोड शो की दूरी कम दी थी।
शहर में जगह- जगह प्रियंका गांधी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। घरों की छतों से लोग प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। खास बात यह है कि महिलाओं और युवतियों में प्रियंका से मिलने के लिए खास क्रेज दिखा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।