जौनपुर: जौनपुर के थाना लाइन बाजार व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ं में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार किये गए| पुलिस मुठभेड़ं में एक के पैर में गोली लगी| थाना लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया,''प्रभारी सर्विलांस द्वारा बताया गया कि कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। जिसके मद्देनजर प्रसाद तिराहे पर 15 अप्रैल 11.35 बजे रात को एक अपाचे गाडी से तीन सवारी जौनपुर की तरफ से तेज गति से आते हुए दिखाई दिये कि उन्हे टार्च द्वारा रोकने का इशारा किया गया| तो गाडी के पीछे बैठा हुआ व्यक्ति, हम पुलिस वालो पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए प्रसाद तिराहे से चौकियाधाम वाले रास्ते पर मुड कर भागने लगे |
हम पुलिस वाले आपस मे कुशलक्षेम लेते हुए बदमाशो का पिछा करने लगे तो अपने को घिरा देखकर आराजी भगवतीपुर जाने वाले मार्ग पर अपनी गाडी मोडकर भागने लगे की भगवतीपुर पुलिया के पास गाडी डगमगा के गिर गये|
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया,''हम पुलिस वालो द्वारा आत्मसम्पर्ण हेतु ललकारने पर बदमाशो द्वारा फायर किया जाने लगा की एक गोली चौकी इन्चार्ज सिविल लाईन के पहने हुए बुलेट फ्रूफ जैकेट पर लगी अगर बुलेट प्रुफ जैकेट न होता तो अवश्य ही जान भी जा सकती थी।
अतः आत्मरक्षार्थ चेतावनी देते हुए नियंत्रीत एक अदद फायर चौकी प्रभारी सिविल लाइन द्वारा किया गया कि एक बदमाश की करहाने की आवाज आयी फायरिंग बन्द हो जाने पे नजदीक जा के देखा गया तो एक बदमाश घायल अवस्था मे गिरा पड़ा था जिसके बाये पैर मे घुटने के नीचे खील्ली मे गोली लगी है।
जिसका नाम पूछा गयो तो अपना नाम गौरव सिंह उर्फ गोलू पुत्र पंकज सिंह नि0 भटेवरा थाना सरायख्वाजा जौनपुर बताया तथा दो बदमाश जो मौके से भाग रहे थे उन्हे घेर मारकर कुछ ही देर मे हम पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। जिनका नाम पूछा गया तो एक ने अपना नाम पंडित अजीत शर्मा पुत्र पंडित सुधाकर शर्मा निवासी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर व दुसरे ने शिवा सिंह पुत्र रमेश सिंह नि0 भुसौड़ी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर बताया।
जिनकी जामा तलाशी ली गयी तो एक पिस्टल व मैगजीन में दो जिन्दा कारतुस 32 बोर व दो देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतुस व एक जिन्दा कारतुस व चोरी की एक अपाची मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट के बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1.गौरव सिंह उर्फ गोलू पुत्र पंकज सिंह (घायल) निवासी ग्राम भटेवरा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2.शिवा सिंह पुत्र रमेश सिंह नि0 भुसौड़ी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
3. पंडित अजीत शर्मा पुत्र पंडित सुधाकर शर्मा निवासी हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर