मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच में डबल मर्डर: भतीजों ने चाचा-चाची को फावड़े से काटकर मार डाला, 4 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बहराइच: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में दीवार पर पानी गिराने की बात को लेकर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े और डंडे से पीटकर मार डाला। जिले के चंदवापुर गांव में दीवार पर पानी गिराने की…

बहराइच में डबल मर्डर: भतीजों ने चाचा-चाची को फावड़े से काटकर मार डाला, 4 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
बहराइच में डबल मर्डर: भतीजों ने चाचा-चाची को फावड़े से काटकर मार डाला, 4 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में दीवार पर पानी गिराने की बात को लेकर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े और डंडे से पीटकर मार डाला।  जिले के चंदवापुर गांव में  दीवार पर पानी गिराने की बात को लेकर भतीजों ने अपने चाचा और चाची को फावड़े से काट डाला जबकि एक भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटनास्थल पर ही चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची की ट्रामा सेंटर रेफर करने के दौरान रास्ते में मौत हुई है। 



घटना की सूचना पर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डबल मर्डर कांड से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।



मामला बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव की है। यहां इंदर और श्याम मनोहर सगे भाई हैं। यहां पर शनिवार की देर रात 45 वर्षीय श्याम मनोहर अपने घर में खाना खा रहे थे। आरोप है कि दीवार पर पानी गिराने को लेकर भतीजे गाली देने लगे। जिसका विरोध श्याम मनोहर ने किया। इससे उनके भतीजों से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि भतीजों ने फावड़ा व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भतीजों ने फावड़े से चाचा श्याम मनोहर और चाची श्यामा देवी पर ताबड़तोड हमला किया। जिसमें चाचा की मौके पर मौत हो गई। जबकि चाची व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 



गंभीर रूप से घायल चाची श्यामादेवी को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही चाची की भी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।



मृतक के बेटे नानबाबू ने बताया कि पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी रंजीत, सुनील, छोटू और इंदर ने फावड़े से माता-पिता पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।



4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात चाचा और भतीजे के बीच विवाद हो गया था। इसमें भतीजे ने चाचा पर फावड़े से हमला कर दिया था। इसमें चाची बचाने आई थी, तो उस पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। लिहाजा चाचा-चाची की मौत हो गई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र बताया कि चार लोग रंजीत, सुनील, छोटू और इंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। डबल मर्डर कांड से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।