मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी

झांसी: यूपी के झांसी जिले में गुरुवार देर रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलि…

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी
यूपी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी | फ़ोटो: TVL News

झांसी:  यूपी के झांसी जिले में गुरुवार देर रात पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी से 18 हजार रुपए, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।



जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाने की पुलिस को मुखबिर से दो बदमाशों के शहर में आने की सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि दोनों बदमाश बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए शिवानी तिराहे पर इकठ्‌ठे होंगे। इस पर सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश शुल्का, एसओजी व सर्विलांस टीम ने घेराबंदी करके उनका पीछा किया गया। तभी अंधेरे में दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।



जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने पर एक बदमाश गिर पड़ा, जबकि उसका साथी भाग गया। गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सागर निवासी सलीम पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी भोपाल निवासी फिरोज भागने में सफल हो गया।



प्रभारी निरीक्षक देवेश शुल्का ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर पिछले दिनों सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नए पुल पर एक महिला के गले में झपट्‌टा मारकर चेन लूटी थी। इसके बाद दोनों फरार चल रहे थे। गुरुवार रात को वे फिर से ग्वालियर रोड पर वारदात करने की फिराक में थे। आरोपी फिरोज पर 27 केस दर्ज है, जबकि सलीम पर 13 केस दर्ज हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।