मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक: आपसी झगड़े में गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत आपसी झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी| पत्नी की हत्या करने के बाद के बाद घर में ताला लगाकर पति खुद थाने पहुंच ग…

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक: आपसी झगड़े में गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक: आपसी झगड़े में गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म | फ़ोटो: TVL News

झांसी:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत आपसी झगड़े के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी| पत्नी की हत्या करने के बाद के बाद घर में ताला लगाकर पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को घर की चाबी देकर बोला कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, वह घर में मरी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने करीब दस साल पहले प्रेम विवाह किया था।



प्रेम नगर थाना के पास सर सैय्यद नगर निवासी नेहा अहिरवार (28) और मध्य प्रदेश के शिवपुरी के गांव चंदवारा निवासी सूरज अहिरवार की 10 साल पहले लव मैरिज हुई थी। छह साल का बेटा अंश एवं चार साल का क्षितिज है। सूरज को शराब पीने की लत थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। नेहा उसकी रोजाना की हरकतों से तंग आ गई थी। पैसे न होने पर वह नेहा से मारपीट तक करने लगता था।



सूरज मकान बनाने के ठेके लेता था। आरोप है कि सूरज शराब पीकर मारपीट करता था और सारे पैसे खर्च कर देता था। बुधवार को एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए सूरज ने पहले बहाने से दोनों बच्चों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद रस्सी से नेहा का गला घोंट मार डाला|



झांसी के एसएसपी ने बताया,''थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत में कल यानी बुधवार को पति-पत्नीे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया है| उसी विवाद के दौरान पति ने एग्रेसिव हो कर पत्नीे का गला दबा दिया, जिससे पत्नीे की मौत हो गई है| पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।