यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अगले महीने होनी थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
झांसी: झांसी जिलें में छेड़छाड़ के आरोपी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह छेड़छाड़ के जुर्म में जेल जा चुका है। भाई का आरोप है कि लड़की के परिवार ने हत्या की और फिर शव को पेड़ पर फांसी पर लटकाया है। मे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
यूपी: छेड़छाड़ के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अगले महीने होनी थी शादी; जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
झांसी: झांसी जिलें में छेड़छाड़ के आरोपी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह छेड़छाड़ के जुर्म में जेल जा चुका है। भाई का आरोप है कि लड़की के परिवार ने हत्या की और फिर शव को पेड़ पर फांसी पर लटकाया है। मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ागांव के गांधीनगर निवासी परशुराम अहिरवार (23) पुत्र बहादुर मजदूरी करता था। बड़े भाई ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के साथ प्लांट को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रंजिश के कारण उसकी बेटी ने 2019 में छोटे भाई परशुराम पर छेड़छाड़ के केस दर्ज कराया था। तब परशुराम करीब 10 दिन जेल में रहा। अब जमानत पर बाहर था।
शुक्रवार रात को वह खेत पर सोने गया था। आरोप है कि लड़की के परिवार ने परशुराम की हत्या कर शव को रस्सी के फंदे बनाकर पेड़ पर लटका दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शनिवार को परिजन खेत पर पहुंचे तो परशुराम पेड़ पर लटका था। तब पुलिस को सूचना दी गई।
बड़े भाई ने बताया कि 6 भाइयों में परशुराम सबसे छोटा था। उससे बडी तीन बहनें भी शादीशुदा है। कुछ समय पहले ही परशुराम का रिश्ता जालौन के आरा गांव में तय हुआ था। फलदान और गोदभराई की रस्में हो चुकी थी। अब अगले माह परशुराम की शादी होनी थी। उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।