मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP: पुलिस से गांजा बेचने की शिकायत की तो युवक को गांजा तस्कर ने गोली मार दी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: पारा पुलिस ने गांजा बिक्री की शिकायत करने पर युवक को गोली मारने वाले गांजा तस्कर को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश कर रही है। गांजा तस्कर ने गुरुवार रात को पीड़ित के कंधे में…

UP: पुलिस से गांजा बेचने की शिकायत की तो युवक को गांजा तस्कर ने गोली मार दी, आरोपी गिरफ्तार
UP: पुलिस से गांजा बेचने की शिकायत की तो युवक को गांजा तस्कर ने गोली मार दी, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  पारा पुलिस ने गांजा बिक्री की शिकायत करने पर युवक को गोली मारने वाले गांजा तस्कर को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की तलाश कर रही है। गांजा तस्कर ने गुरुवार रात को पीड़ित के कंधे में गोली मार दी थी। युवक की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।  लखनऊ की थाना पारा पुलिस टीम ने सुशील को गोली मारकर घायल कर देने वाला जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त करन पथरकट्ट पुत्र स्व0 अशोक गिहार निवासी नई काशीराम कालोनी थाना पारा को चुन्नूखेड़ा रेलवे अण्डर पास कृष्णानगर रोड़ थाना पारा लखनऊ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी टी0बी0एस0 एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 | बोर एवं एक अदद कारसूत जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया। 



थाना पारा के काशीराम कालोनी निवासी करन पथरकट्ट और थाना पारा के नरपत खेड़ा म0न0 2370 निवासी कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ शेरू पुत्र स्व0 अमरनाथ के द्वारा 24 मार्च को समय 08.30 बजे रात्रि वादी मुकदमा विश्राम पुत्र अयोध्या निवासी बीबी खेडा थाना पारा लखनऊ के पुत्र सुशील पुत्र विश्राम निवासी बीबीखेडा थाना पारा लखनऊ जो कि पैट्रोल टंकी से मोटर साइकिल मे तेल डलाकर घर वापस आ रहा था।




जैसे ही डूडा कालोनी और कांशीराम कालोनी के बीच खाली पडे मैदान मे पहुँचा तो पीछे से अभियुक्तगण आये और वादी के पुत्र सुशील को हत्या की नीयत से गोली मार दी, जो गोली सुशील के बाये कंधे के नीचे लगी और आरपार हो गयी| लड़का सुशील चिल्लाया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया |शोर सुनकर वादी का दूसरा लड़का उमाशंकर जो दूध देकर घर वापस आ रहा था| मौके पर पहुँचा तो अभियुक्तगण उपरोक्त धमकी देते यह कहते भाग गये कि अबकी बच गया दुबारा नही बचोगे । 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


अभियुक्तगण द्वारा वादी के लडके सुशील उपरोक्त के गांजा बेचने की शिकायत पूर्व मे कर दी थी| ये इसी कारण रंजिश मानते थे और पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। वादी का बेटा सुशील उपरोक्त गंम्भीर हालत मे लोकबन्धु हास्पिटल लखनऊ मे भर्ती है जिसका इलाज चल रहा है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


वादी मुकदमा द्वारा थाना पारा प्रार्थना पत्र लेकर बनाम अभियुक्तगण  करन पथरकट्ट पुत्र स्व0 अशोक गिहार नि0 76/2 नई काशीराम कालोनीउम्र करीब 27 वर्ष और कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ शेरू पुत्र स्व0 अमरनाथ नि0 म0न0 2370 नरपत खेड़ा थाना पारा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था | जिसके बाद से ही थाना पारा पुलिस टीम वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी|



जिससे मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त करन पथरकट्ट को थाना पारा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी टी0बी0एस0 एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक अदद कारसूत जिन्दा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है और कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ शेरू पुत्र स्व0 अमरनाथ अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलास जारी है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।