मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर र्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार 9 जून 2022 को बड़ा सड़क हादसा हो गया| जोधपुर जिले में जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि…

जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर र्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत
जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर र्दनाक सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

जोधपुर:  राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार 9 जून 2022 को बड़ा सड़क हादसा हो गया| जोधपुर जिले में जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6-8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 



जोधपुर से एक कार जैसलमेर की तरफ जा रही थी| दूसरी लग्जरी कार जैसलमेर से गुजरात की तरफ आ रही थी | तभी देचू से पहले कनोडिया के पास जैसलमेर की तरफ जा रही कार की सामने से आ रही एक इनोवा के साथ कार की टक्कर हो गई| टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। एक कार तो टक्कर के बाद सड़क किनारे पलट गई| इस कार में सवार 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।



जोधपुर डीएम  हिमांशु गुप्ता, ने कहा कि,''दो कारों की आपस में टक्कर हुई है। हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हुई। 5 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जल्द ही उन्हें शव सौंप दिए जाएंगे| 



पुलिस के मुताबिक, भावनगर निवासी 21 वर्षीय पंकज, अहमदाबाद निवासी 45 वर्षीय जगदीश व अहमदाबाद निवासी 20 वर्षीय हनी की मौत हो गई। वहीं जैसलमेर निवासी जितेन्द्र बिस्सा, श्वेता बिस्सा, मयूरी व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए। अहमदाबाद निवासी योगेश की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। इन चारों को इलाज के लिए जोधपुर रवाना किया गया। वहीं कृष्ण बंधू, डिम्पी, हर्ष व मोती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।




घायलों की सूची

हादसे में जैसलमेर निवासी कृष्ण बंधु (16) पुत्र जितेन्द्र, जितेन्द्र (42) पुत्र मोहनराम, मयूरी (18) पुत्री बहादुर, श्वेता (45) पत्नी जितेन्द्र बिस्सा, डिम्पी (11) पुत्र सचिन और अहमदाबाद निवासी योगेश (45) पुत्र मदनसिंह घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया। मयूरी की हालत गंभीर बताई जाती है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।