जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने किसानों के लिए खाद के निर्यात और इस पर मिलने वाली सब्सिडी में भ्रष्टाचार के सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर छापेमारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने सीबीआई की छापेमारी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह प्रतिशोध की राजनीति है|
अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर CBI की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अग्रसेन गहलोत ने कहा, "हमें क़ानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, हम प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे। हमारे पास सही कागज़ हैं। ज़बरदस्ती मामला बनाया जा रहा है।"
जोधपुर में अपने भाई के घर में CBI के छापे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा ,''परिवार के लोगों का क्या कसूर है? मेरे परिवार और मेरे भाई का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। पिछले 40-45 सालों से मेरा भाई अपना खुद का व्यवसाय कर रहा है, किसी भी तरह से वो राजनीति में शामिल नहीं है| जितना अधिक वे (भाजपा) लोगों को परेशान करेगी, उतनी ही अधिक प्रतिक्रिया का सामना उन्हें करना पड़ेगा|
कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह प्रतिशोध की राजनीति है| कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों में अग्रिम भूमिका निभाई थी जिस कारण सरकार ने छापेमारी का यह कदम उठाया है|
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,''“यह पूरी तरह से प्रतिशोध की राजनीति है| अशोक गहलोत दिल्ली में तीन दोनों तक हुए विरोध प्रदर्शन में अग्रिम पंक्ति में थे और इसी को लेकर मोदी सरकार की यह निर्लज्ज प्रतिक्रिया आई है,”“हम खामोश नहीं होंगे|