मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रविंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश:....इसलिए पिता और भाई ने रची रिश्तों के क़त्ल की खौफनाक साजिश, छह गिरफ्तार

संभल: उत्तर प्रदेश ???े संभल जिले में 11/12 जून की रात को असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव निवासी युवक रविन्द्र की हुई हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | रविन्द…

रविंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश:....इसलिए पिता और भाई ने रची रिश्तों के क़त्ल की खौफनाक साजिश, छह गिरफ्तार
रविंद्र हत्याकांड का पर्दाफाश:....इसलिए पिता और भाई ने रची रिश्तों के क़त्ल की खौफनाक साजिश, छह गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

संभल: उत्तर प्रदेश ???े संभल जिले में 11/12 जून की रात को असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव निवासी युवक रविन्द्र की हुई हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | रविन्द्र की हत्या उसके पिता और भाई ने ही कराई थी,  क्योंकि मृतक रविन्द्र अपने छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर रखता था और अश्लील हरकत करता था।| घटनाक्रम के मुताबिक,'' साजिश के तहत 11 जून की रात को रविंद्र (22) की हत्या कर दी गई और मुंह को ईंट से कुचल दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को थाना ऐचौड़ा कम्बोह क्षेत्रान्तर्गत गांव मढ़ावली रसूलपुर में नहर की पुलिया के पास फेंक दिया। बाइक भी कुछ दूरी पर फेंक दी जिससे हत्या हादसा लगे। 



12 जून को मढ़ावली रसूलपुर रोड पर पुलिया के नीचे युवक रविन्द्र पुत्र विजय निवासी चन्दवार थाना असमोली का शव मिला था। मृतक की पत्नी अनीता की तहरीर के आधार पर थाना ऐचौड़ा कम्बोह पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 



आज 16 जून को थानाध्यक्ष ऐचौड़ा कम्बोह पुष्कर ने पुलिस टीम के साथ आरोपी पिता विजय ( मृतक का पिता) और गजेन्द्र (मृतक का भाई) को ग्राम चन्दवार में उनके घर से और धर्मपाल को ग्राम मनोटा में अभियुक्त के घर से और हत्या करने के बदले पैसे लेने आये 3 हत्यारे - नेतराम,.नारायन और राजीव को मनोटा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त धर्मपाल की निशादेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त तहमदव घटनास्थल से ईंट बरामद की गयी।



रविन्द्र शराब पीकर आये दिन गाली गलौच, दुर्व्यवहार करता था

पुलिस पूछताछ में विजय व गजेन्द्र ने संयुक्त रुप से बताया कि,'' मेरा लड़का रविन्द्र व उसकी पत्नी हमारे साथ दुर्व्यवहार करते रहते थे तथा मानसिक रुप से प्रताडित करते रहते थे तथा रविन्द्र शराब पीकर आये दिन गाली गलौच भी करता था । रविन्द्र शराब का आदी हो गया था, कुछ कमाई धमाई भी नहीं करता था, जोकि हमेशा पैसो से तंग रहता था, इस कारण मुझसे कहता था जो मेरे नाम कृषि भूमि है, इसमें से आधी भूमि मेरे नाम कर दो, जिसे बेचकर मैं अपना खर्चा चलाऊंगा |



छोटे भाई की पत्नी बुरी नियत रखता था रविन्द्र

पिता विजय ने बताया कि, छोटे भाई गजेन्द्र की शादी जो करीब 03 माह पूर्व हुयी है उसकी पत्नी काफी सुन्दर है| जिस पर बुरी नियत रखता था। इसी बात को लेकर परिवार में रंजिश रहती थी। 



छोटे बेटे को जमीन देना चाहता था हत्यारोपी पिता विजय

विजय ने बताया कि,'' तब मैनें व मेरे छोटे लडके गजेन्द्र ने यह प्लान बनाया कि मैं सारी जमीन छोटे लडके गजेन्द्र के नाम कर देता हूँ, परन्तु इस बात की खबर मेरे बडे लड़के रविन्द्र व उसकी पत्नी अनीता को लग गयी तथा वह जमीन अपने नाम कराने के लिये और अधिक दबाब बनाने लगा। 



जमीन न देनी पड़े, इसलिए रची पिता और भाई ने हत्या की साजिश

आरोपी  पिता ने बताया कि,'' मैनें व मेरे छोटे लड़के ने मिलकर यह प्लान बनाया कि हम किसी को पैसे देकर रविन्द्र की हत्या करवा देते है, इससे हमारे ऊपर रोज-रोज लड़ाई-झगडे व जमीन नाम कराने का चक्कर खत्म हो जायेगा, और किसी को यह पता भी नहीं चलेगा कि हमने ही अपने लडके रविन्द्र की हत्या करवायी है। 




उक्त बात मैनें अपने साथी मजदूर नेतराम पुत्र रामचरन नि0 पौरारा थाना रेहरा जनपद अमरोहा जो मेरे साथ काम करता है को बतायी, तो उसने विश्वास दिलाया कि मेरे पहचान वाले दो तीन आदमी है, मैं उन लोगो से तुमको जल्दी ही मिलवा दंगा, कुछ दिन बीतने के बाद फिर मैनें नेतराम से जिक्र किया तो उसने मुझको नारायन पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 मौ0 होली वाला हिरनवाला थाना हसनपुर जनपद अमरोहा व राजीव पुत्र वीर सिंह नि0 मौ0 मनापुर हसनपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा का नाम बताया। 



करीब एक माह पूर्व नेतराम ने मुझे हसनपुर साथ ले जाकर उपरोक्त नारायन व राजीव से अलंकार सिनेमा के सामने छोटू के होटल/ढाबा पर मिलवाया था तथा वहीं पर बैठकर हमने बीयर आदि पी तथा दो लाख रुपये लेने के बदले मृतक रविन्द्र की हत्या करना तय हुआ |



मई महीने के 10 तारीख के आसपास मुझ पर नारायन व राजीव का टेलीफोन आया कि काम तैयार है, तुम हमको बताये पते पर किसी भी माध्यम से रुपये भेजो, तब मैनें दिनांक 31.05.2022 को मैनें इनके लिये फारुखनगर जिला गुडगांव से इनके बताये अनुसार खाते में 5000 रुपये डलवाये थे तथा 9,880 रुपये व 10,000 रुपये इससे पहले हसनपुर के संजू उर्फ सौरभ के जन सुविधा केन्द्र में डलवाये थे, लेकिन हमें तारीख याद नहीं है।



उपरोक्त रुपये इन लोगो ने भिन्न भिन्न माध्यमों से इसलिये डलवाये कि इन पर किसी को शक ना हो, इसके लिये इन्होने मुझे पहले ही बताया था कि सीधे हम अपने नाम से रुपये नहीं लेगे, रुपये देने के बाद मैं इनसे जल्दी काम कराने के लिये दबाब बनाने लगा तथा मैनें अपने मिलने वाले धर्मपाल से भी बात की तुमको मेरा लडका रविन्द्र भलीभाँति जानता है, तुम उससे दोस्ती बढाओ और मैनें नारायन से भी कहा कि तुम मेरे लडके के साथ दोस्ती बढाओ तथा उसे दारू पिलाकर उसे अपने विश्वास में लो, इसका खर्च मैं उठांऊगा। इसके बाद दिनांक 12 जून को नारायन ने हमें बताया कि मैनें राजीव व मनोटा के धर्मपाल ने तुम्हारे कहे अनुसार तुम्हारे लडके मृतक रविन्द्र की हत्या कर दी है, तथा उसके शव को छिपा दिया है। 




पिता ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी रविंद्र की हत्या

संभल के पुलिस अधीक्षक  चक्रेश मिश्रा हमें रविंद्र नाम के व्यक्ति का शव मिला। मामले में जांच में पता चला कि रविंद्र के पिता ने इसकी हत्या करवाई थी। हमने 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनको हत्या करने के लिए 2 लाख रुपेए दिए गए थे| पूछताछ में पता चला कि मृतक अपने छोटे भाई की पत्नी पर गलत नज़र और अश्लील हरकत करता था। इसलिए दोनों ने मिलकर इसको मारने का प्लान बनाया। पिता समेत 6 अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है|



ये हुये गिरफ्तार

1. विजय पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम चन्दवार थाना असमोली जनपद सम्भल। (मृतक का पिता) 

2. गजेन्द्र पुत्र विजय निवासी उपरोक्त। (मृतक का छोटा भाई) 

3.धर्मपाल पुत्र बाबूराम निवासी मनोटा थाना असमोली जनपद सम्भल। 

4.नेतराम पुत्र रामचरन निवासी पौरारा थाना रेहरा जनपद अमरोहा।

 5.नारायन पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी मौ0 होली वाला हिरनवाला थाना हसनपुर जनपद अमरोहा। 

6.राजीव पुत्र वीर सिंह निवासी मौ0 मनापुर हसनपुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।