मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जोधपुर हिंसा: 'अब तक 11 मामले दर्ज, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार; दो दिन तक बंद रहेंगे कर्फ्यू क्षेत्र के सभी स्कूल

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव किया गया। मंगलवार सुबह फिर जालोरी गेट इलाके में एक समुदाय के लोग दोबारा जुटे और फिर से उपद्रव…

जोधपुर हिंसा: 'अब तक 11 मामले दर्ज, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार; दो दिन तक बंद रहेंगे कर्फ्यू क्षेत्र के सभी स्कूल
जोधपुर हिंसा: 'अब तक 11 मामले दर्ज, 50 से अधिक लोग गिरफ्तार; दो दिन तक बंद रहेंगे कर्फ्यू क्षेत्र के सभी स्कूल | फ़ोटो: TVL News

जोधपुर:  राजस्थान के जोधपुर में सोमवार रात झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हो गया।   जिसके बाद पथराव किया गया। मंगलवार सुबह फिर जालोरी गेट इलाके में एक समुदाय के लोग दोबारा जुटे और फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग किया है| मामले में 50 से ज्यादा लोगों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जोधपुर पुलिस ने कहा' हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य उपद्रवियों की तलाश भी की जा रही है।



जोधपुर हिंसा पर जोधपुर पुलिस आयुक्त ने कहा','अब तक 11 मामले दर्ज किए गए हैं| 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है; आगे की जांच जारी| जोधपुर के दस थाना इलाकों में पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। यह चार मई रात 12 बजे तक लागू रहेगा। जोधपुर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजकुमार चौधरी ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। 



कल रात 12 बजे तक कर्फ्यू

राजस्थान के जोधपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया,''जोधपुर आयुक्तालय के ज़िला पूर्व के थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा एवं ज़िला पश्चिम के थाना क्षेत्र प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में आज दोपहर 1 बजे से कल मध्यरात्रि 12 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है|



प्रशासन के तरफ से कोई कमी पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी: गृह मंत्री राजेंद्र यादव

जोधपुर में हुई घटना पर राजस्थान के गृह मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा','परशुराम जयंती, आखा तीज और ईद के मौके पर जो घटना हुई वो शर्मनाक है, हमने मौके का मुआयना किया है। इस मामले में 50 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और प्रशासन के तरफ से कोई कमी पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी| 



राजस्थान के गृह मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा',''हमारी पहली अपील यह है कि जोधपुर में शांति और सदभाव को बनाए रखा जाएं। मैं अधिकारियों से जानकारी ले रहा हूं। जो भी नियम क़ानून होगा, वह हम करेंगे। एक दूसरे की आस्थाओं को हम सम्मान हमेशा देते आए हैं, उसी सम्मान के साथ हमको काम करना है|




किसी अफवाह पर विश्वास ना करें: जिलाधिकारी की जोधपुर के लोगों से अपील

जोधपुर घटना पर जोधपुर के जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया,'',50 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है और कार्रवाई जारी है। मैं जोधपुर के लोगों से अपील करता हूं कि जोधपुर का जो इतिहास रहा है कि यहां हर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाता है तो उसे ही आप आगे बढ़ाएं। किसी अफवाह पर विश्वास ना करें|



दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया,''जिस क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है, उसके अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं, वे खुले रहेंगे। परीक्षा प्रवेश पत्र कर्फ्यू आंदोलन पास के रूप में काम करेगा|



भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर हिंसा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह, जोधपुर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, अतरिक्त गृह सचिव अभय कुमार, हवा सिंह घुमरिया अतरिक्त पुलिस महानिदेशक को तत्काल हेलिकाप्टर से जोधपुर रवाना होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ भी करवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।




...... कार्यवाही की जावेगी: जोधपुर पुलिस

जोधपुर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजकुमार चौधरी ने अपने बयान में कहा,''''जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में दिनांक 02.05.2022 को रात करीब 11.30 बजे मामूली बात को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनो पक्षों की ओर से असामाजिक तत्वों द्वारा जालोरी गेट चौराहा पर देर रात पत्थरबाजी की गई एवं दिनांक 03.05.2022 को प्रातः पुनः असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटना कारित कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित किया गया है, जिससे जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में लोक शांति व्यवस्था को गंभीर हानि पहुँची है एवं साम्प्रदायिक सौहार्द व सद्भाव बिगड़ने का अंदेशा है।



उपर्युक्त परिस्थितियों में जोधपुर आयुक्तालय के जिला पूर्व के थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा एवं जिला पश्चिम के थाना क्षेत्र प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने व जन-जीवन व्यवस्थित रखने हेतु आयुक्तालय के उपरोक्त थाना क्षेत्रों में कफ्यूं लगाना आवश्यक समझता हूँ।



अतः मै, राजकुमार चौधरी, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं यातायात, आयुक्तालय जोधपुर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जोधपुर आयुक्तालय के जिला पूर्व के थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा एवं जिला पश्चिम के थाना क्षेत्र प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में आज दिनांक 03.05.2022 को दोपहर 01.00 बजे से दिनांक 04.05.2022 की मध्यरात्रि 12.00 बजे तक कपलागू करता हूँ एवं आदेश देता हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पत्र के अपनी गृह सीमा के बाहर नहीं निकलेगा। उक्त स्थिति के मद्देनजर कपy अवधि बढ़ाई भी जा सकेगी।



यह प्रतिबंध कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी पुलिस कर्मियों एवं कर्फ्यू पासधारियों पर लागू नहीं होगा। चूंकि विद्यमान परिस्थितियों में इस आदेश को तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है इस कारण इसकी व्यक्तिशः तामील कराया जाना सम्भव नहीं है। अत: यह आदेश एकतरफा प्रसारित किया जाता है।


यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त निषेधाज्ञा का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश आज दिनांक 03.05.2021 को दोपहर 01.00 बजे मेरे हस्ताक्षर एवं कार्यालय मुद्रा से जारी किया गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।