मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर से लगे जोरा क्षेत्र में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वर्चुअल क्लासरूम का…

मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री बघेल ने कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर से लगे जोरा क्षेत्र में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वर्चुअल क्लासरूम का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहे नवीन तकनीकों के बारे में मौजूद विशेषज्ञों से जानकारी ली। 



इस दौरान कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहे।



गौरतलब है कि अब तक कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के भवन में संचालित हो रहा था। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक ही 5430 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 6.23 करोड़ रुपये की लागत से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित भवन में 8 क्लास रूम, 1 मॉडर्न वर्चुअल क्लासरूम, 11 लैबोरेटरी, 2 कॉन्फ्रेंस हॉल, 400 वर्ग मीटर में वर्कशॉप के साथ ही प्रशासनिक खंड भी है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।