मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कैथल में 7 साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया रेप, शोर मचाने पर मार डाला, फिर शव को जलाया; आरोपी गिरफ्तार

कैथल: हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में 19 साल के युवक ने 7 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया| बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने बच्ची की हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए आरोपी ने बच्ची के…

कैथल में 7 साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया रेप, शोर मचाने पर मार डाला, फिर शव को जलाया; आरोपी गिरफ्तार
कैथल में 7 साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया रेप, शोर मचाने पर मार डाला, फिर शव को जलाया; आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कैथल:  हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में 19 साल के युवक ने 7 साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया| बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने बच्ची की हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को जलाने की कोशिश की| आज रविवार को बच्ची के शव को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।


कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को खेलते वक्त अचानक  7 साल की बच्ची लापता हो गई थी| काफी ढूंढने के बाद परिजनों ने बच्ची की लापता होने की सूचना पुलिस को दी|  पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। लेकिन रातभर तलाशी के बाद बच्ची नहीं मिली| खोजबीन के क्रम में  आज, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के पास घने जंगल में बच्ची का अध जला शव मिला। पुलिस ने मौके पर फरेंसिक टीम को बुलाया।


जाँच में जुटी पुलिस ने मामले में पवन नाम के आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी सीसीटीवी की फुटेज में शनिवार को बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है।


जानकारी के अनुसार,' 7 साल की बच्ची घर से कुछ कदम दूरी पर खेल रही थी। परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार शाम को बच्ची को पूरे गांव में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई|


पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि,'' कलायत क्षेत्र में कल एक सात साल की बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। हमने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज गांव वालों की मदद से करीब 2:30 बजे बच्ची का मृत शरीर मिला। बच्ची का शरीर आधा जला हुआ था। हमने CCTV के माध्यम से एक संदिग्ध को पकड़ा है|


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''19 साल के आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी कल बच्ची को अकेला पाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के शोर मचाने पर उसने बच्ची की हत्या कर दी और शरीर वहीं छोड़ गया बाद सबूत नष्ट करने के लिए उसने बॉडी को जलाने की कोशिश की|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।