मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिजनौर के फीना जंगल में मिला प्रेमी - प्रेमिका का शव: युवती की लाश लटकी मिली, पेड़ के पास पड़ा मिला युवक का शव

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्रान्तर्गत चांदपुर के फीना जंगल में आज रविवार को प्रेमी-प्रेमिका के शव सागौन के पेड़ से लटके मिले है। युवती का शव सागौन के पेड़ पर लटका मिला| ज…

बिजनौर के फीना जंगल में मिला प्रेमी - प्रेमिका का शव: युवती की लाश लटकी मिली, पेड़ के पास पड़ा मिला युवक का शव
बिजनौर के फीना जंगल में मिला प्रेमी - प्रेमिका का शव: युवती की लाश लटकी मिली, पेड़ के पास पड़ा मिला युवक का शव | फ़ोटो: TVL News

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्रान्तर्गत चांदपुर के फीना जंगल में आज रविवार को प्रेमी-प्रेमिका के शव सागौन के पेड़ से लटके मिले है। युवती का शव सागौन के पेड़ पर लटका मिला|  जबकि युवक का शव नीचे पड़ा मिला, युवक के गले में फंदा लगा हुआ था।  पांच अक्टूबर से युवती लापता थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी|  रविवार सुबह 11:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि, फीना जंगल में युवक-युवती शव पड़े| इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।



युवक - युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने के सम्बन्ध में बिजनौर (रूरल) के अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि,'' सूचना मिली की जंगल में पेड़ से एक लड़की का शव लटका हुआ है और दूसरा शव पेड़ के पास पड़ा मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की 5 अक्टूबर को घर से चली गई थी। 7 अक्टूबर तो लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी| दोनों मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला पाया गया है। प्रथम दृष्टी में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं से जांच कराई जाएगी|



अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि,''घटनास्थल पर मौके से ही एक मोटरसाइकिल (पैशन प्रो ), एक काले रंग एक बैग, दो मोबाइल फोन, डिस्पोजल गिलास, बोतल, और एक कीटनाशक शीशी (जहरीले पदार्थ की शीशी ) की बरामद हुआ है|



 ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''बैग से मिले कागज पत्र के माध्यम से लड़की की पहचान प्रियांशी चौहान (18) पुत्री सतपाल सिंह निवासी ग्राम भैंसा थाना शिवालाकलां के रूप में हुई है| जबकि लड़के की पहचान कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के रूप में हुई है| दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।