मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कलबुर्गी में दर्दनाक सड़क हादसा: माल वाहन से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जलकर मरे; पीएम ने जताया शोक

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कालाबुरागी के कमलापुर गांव के पास हैदराबाद की एक निजी बस के माल वाहन से टकराने से 7 लोगों की मृत्यु हुई। जिले के कमलापुरा कस्बे के पा…

कलबुर्गी में दर्दनाक सड़क हादसा: माल वाहन से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जलकर मरे; पीएम ने जताया शोक
कलबुर्गी में दर्दनाक सड़क हादसा: माल वाहन से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जलकर मरे; पीएम ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है।  कालाबुरागी के कमलापुर गांव के पास हैदराबाद की एक निजी बस के माल वाहन से टकराने से 7 लोगों की मृत्यु हुई। जिले के कमलापुरा कस्बे के पास शुक्रवार को माल वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई,उसमें सवार 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।  मृतक तेलंगाना के रहने वाले थे।




यह बस गोवा से हैदराबाद लौट रही थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 29 लोग सवार थे। कुछ यात्री हादसे में झुलस भी गए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक भी बताई जा रही है। हादसे में बस पूरी तरह जल के खाक हो चुकी है। 


अतिरिक्त उपायुक्त भीमाशंकर तेगेल्ली ने बताया, “इस घटना में 7 लोगों की ज़िंदा जलने से मृत्यु हुई और 12 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।”




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;“कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुए हादसे से बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारजनों के साथ हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि इस दुर्घटना में घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है|



तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कर्नाटक के कालाबुरागी में हुए हादसे के प्रत्येक मृतक को तीन लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।