मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

..ये टर्की के लिए था ये बात ITC को पता ही नहीं थी, मामले में उनके अधिकारी जांच कर रहे हैं: गुणवत्ता के मुद्दे पर तुर्की द्वारा भारतीय गेहूं को ठुकराए जाने पर पीयूष गोयल

नई दिल्ली: गुणवत्ता के मुद्दे पर तुर्की द्वारा भारतीय गेहूं को ठुकराए जाने की खबर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,'भारत के गेहूं को एक देश ने अस्वीकार करके वापस भेजा। मामले की जांच करने पर पता च…

..ये टर्की के लिए था ये बात ITC को पता ही नहीं थी, मामले में उनके अधिकारी जांच कर रहे हैं: गुणवत्ता के मुद्दे पर तुर्की द्वारा भारतीय गेहूं को ठुकराए जाने पर पीयूष गोयल
..ये टर्की के लिए था ये बात ITC को पता ही नहीं थी, मामले में उनके अधिकारी जांच कर रहे हैं: गुणवत्ता के मुद्दे पर तुर्की द्वारा भारतीय गेहूं को ठुकराए जाने पर पीयूष गोयल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गुणवत्ता के मुद्दे पर तुर्की द्वारा भारतीय गेहूं को ठुकराए जाने की खबर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,'भारत के गेहूं को एक देश ने अस्वीकार करके वापस भेजा। मामले की जांच करने पर पता चला कि ये निर्यात ITC लिमिटेड का था। आप सब जानते हैं कि ITC लिमिटेड कितनी बड़ी कंपनी है|..और आपको जान कर हैरानी होगी कि ये माल नीदरलैंड ने ITC से खरीदा था। 



पीयूष गोयल ने कहा,''ये टर्की के लिए था ये बात ITC को पता ही नहीं थी, उन्होंने खुद न्यूज रिपोर्ट में पढ़ा और जो नीदरलैंड की जरूरत थी उसके हिसाब से इस माल की अच्छी तरह से जांच की गई थी| ITC ने नीदरलैंड की गंतव्य के हिसाब से ही गेहूं को निर्यात किया था। कब वो डायवर्ट हुई और ये किसने किया ये, ITC को इसकी कोई जानकारी नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत का गेंहू अच्छी क्वालिटी का होता है। मामले में उनके अधिकारी जांच कर रहे हैं|



वहीँ, भारत द्वारा गेहूं के कमर्शियल निर्यात पर पाबंदी को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा,';;हम बहुत से कम आय वाले देशों को गेहूं का निर्यात करते रहे हैं लेकिन हमने देखा कि हमारे गेहूं का व्यापार के लिए स्टॉक किया जा रहा था। भारत में भी खाद्य संकट की स्थिति बन सकती थी| इसलिए हमने भारत से गेहूं के निर्यात की खुली पहुंच पर पाबंदी लगाई। हम अभी भी जरूरमंद देशों की मदद कर रहे हैं। हमने इस साल भी लगभग 23 देशों को गेहूं निर्यात किया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।