मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश ने कन्नौज से की सपा के 'घर-घर तिरंगा फहराने' के अभियान की शुरूआत, भाजपा -आरएसएस पर जमकर चलाया शब्द भेदी तीर

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 9 अगस्त, अगस्त क्रांति के दिन कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील के झौआ गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों…

अखिलेश ने कन्नौज से की सपा के 'घर-घर तिरंगा फहराने' के अभियान की शुरूआत, भाजपा -आरएसएस पर जमकर चलाया शब्द भेदी तीर
अखिलेश ने कन्नौज से की सपा के 'घर-घर तिरंगा फहराने' के अभियान की शुरूआत, भाजपा -आरएसएस पर जमकर चलाया शब्द भेदी तीर | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज 9 अगस्त, अगस्त क्रांति के दिन कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील के झौआ गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने गांव के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देकर आज से समाजवादी पार्टी के घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान की शुरूआत भी की।



इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था। आजादी की लड़ाई में अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कुर्बानी दी। तब देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। 9 अगस्त का दिन काकोरी के क्रांतिकारियों को याद करने का दिन भी है। आजादी की लड़ाई में जो महत्व 15 अगस्त का है, वैसा ही महत्व 9 अगस्त का भी है।



अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के झौआ गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भारत छोड़ो आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है। यह समाजवादियों का गांव है। आज से समाजवादी पार्टी घर-घर झंडा लगाने के अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल पार्टी आरएसएस है। भाजपा आरएसएस का राजनीतिक दल है। आरएसएस ने भारत का तिरंगा झंडा नहीं लगाया। आरएसएस वही है, जिसने तिरंगा का विरोध किया था। भाजपा सरकार में बीजेपी का गुण्डा नेता महिलाओं को अपमानित कर रहा है। वह बड़े मंत्रियों, विधायकों के सम्पर्क में था। उसे मुख्यमंत्री आवास से बचाया जा रहा था। इस सरकार में ऐसे बहुत गुण्डे नेता है जिनको सरकार के लोगों का संरक्षण मिला हुआ है। इसी तरह से एक मंत्री सजा मिलने वाली फाइल लेकर फरार हो गया। इस सरकार में मंत्री से लेकर आईपीएस तक फरार है। लेकिन फर्जी और झूठे मुकदमें में समाजवादियों और मुसलमानों पर लगाए जा रहे हैं। आजादी की लड़ाई में हिन्दू और मुसलमान भाइयों सभी का बराबर का योगदान रहा है।



यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन्होंने अंग्रेजो का साथ दिया था, वे आज अंग्रेजों की तरह ही समाज को जाति-धर्म में बांटकर नफरत फैलाकर राज करना चाहते है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में संविधान पर हमला हो रहा है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा के लोगों द्वारा सभी संस्थाओं और संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। पड़ोसी मुल्कों की तरह यहां भी लोकतंत्र खत्म करने की साजिशें चल रही है। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी हम सब की है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, किसानों की सरकार नहीं है। यह उद्योगपतियों की सरकार है। जबसे भाजपा सत्ता में आयी है, महंगाई बढ़ी है। डीजल-पेट्रोल से लेकर गैससिलेण्डर, दूध दही, खाने-पीने की हर चीज महंगी हो गयी है। किसानों को खेती में नुकसान हो रहा है। बिजली, खाद, सब महंगी हो गयी। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।



 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को धोखा दिया। आने वाले समय में यह सरकार इसी तरह की योजना पुलिस और पीएसी की भर्ती में भी लाएगी। इस सरकार ने सरकारी नौकरियां भी संविदा पर कर दी है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है। बहुत बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार है। 



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उद्योगपतियों को बैंकों से कर्ज दिलाया। बड़ी संख्या में उद्योगपति देश छोड़ गए। इनमें भारत छोड़ने की होड़ लगी है। भाजपा सरकार ने हवाई अड्डे, रेलवे, बंदरगाह से लेकर तमाम संस्थानों को बेच दिया है। अंग्रेज एक बार आए 200 साल तक शासन किया। भाजपा कुछ दिन और सरकार में रह गयी तो देश को गुलाम बना देगी।



यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में हम एक्सप्रेस-वे किनारे किसानों के लिए मंडी बना रहे थे। भाजपा ने एक्सप्रेस-वे के किनारे से मंडी का काम रोक दिया। भाजपा सरकार में दवाई-पढ़ाई महंगी है। एम्बूलेंस सेवा चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हमारे काम की नकल भी नहीं कर सकती है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के नाम पर सिर्फ चौड़ी सड़क बनाया है। उसमें भी इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि उसमें पहली ही बारिश में गड्ढे हो गये और इनकी सरकार में काम करने वाले ठेकेदार ने हवाई जहाज खरीद लिये। 



अखिलेश यादव ने ग्राम जवाहरपुरवा सत्तार में स्व0 कुंदन सिंह नायक मंदिर परिसर में बंजारा (नायक) समाज के बीच झंडा वितरण के साथ सदस्यता अभियान का भी शुभारम्भ किया। दिलीप सैनी के डाकखाने वाली गली मोहल्ला शास्त्रीनगर, तिर्वा में सैनी के पुत्र स्व0 आयुष सैनी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।