नोएडा/गौतमबुद्धनगर: Shrikant Tyagi woman Abuse-Assault case: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला को गाली देने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए राजनेता श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। श्रीकांत त्यागी ने 05 अगस्त, 2022 को सेक्टर-93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की निवासी महिला को अपशब्द कहे थे और मारपीट की थी|
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले (Woman Assault & Abuse Case) में सूरजपुर कोर्ट ने 09 अगस्त, 2022 को श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। श्रीकांत त्यागी ने इस घटना को अपने खिलाफ एक राजनीतिक साजिश करार दिया है|
श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बताया,''हमारे मुवक्किल (श्रीकांत त्यागी) को अदालत पर पूरा भरोसा है और अदालत जो भी कहेगी उसका पालन करेगे। हम जेल में अपने मुवक्किल की सुरक्षा और उसकी रिहाई के लिए भी आवेदन देंगे|
अदालत से जाते समय श्रीकांत त्यागी ने कहा,"मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं (नोएडा में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार पर)। वे मेरी बहन की तरह हैं| घटना राजनीतिक है और मुझे राजनीतिक रूप से नीचा दिखाने के लिए की गई थी",
इससे पहले नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को नोएडा के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया| 09 अगस्त, 2022 को पुलिस ने मेरठ से कुल चार लोगों- श्रीकांत त्यागी और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था|
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 2 लाख रुपये और डीजीपी डॉ डीएस चौहान ने 1 लाख रुपये का इनाम देंगे।
नोएडा CP आलोक सिंह ने बताया, 5 तारीख की घटना पर पुलिस ने केस दर्ज़ कर वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति(श्रीकांत त्यागी) की तलाश शुरू की। आरोपी बचने के लिए उत्तर प्रदेश की सीमाओं से बाहर गया, लेकिन हमारी टीम लगातार उसका पीछा करती रह???। आज मेरठ के पास से हमारी टीम ने उसे गिरफ़्तार कर लिया|
नोएडा पुलिस आयुक्त ने बताया,''इस मामले में 12 टीमों ने काम किया। वह (श्रीकांत त्यागी) बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था और उसके कारण वह कुछ समय के लिए खुद को बचाने में सफल रहा लेकिन आखिरकार हमने उसे गिरफ्तार कर लिया... उसने हमें बताया कि सचिवालय पास उसे एसपी मौर्य द्वारा दिया गया था|
नोएडा पुलिस आयुक्त ने बताया,''श्रीकांत त्यागी के एक वाहन पर 'विधायक' का स्टीकर लगा है, उनका कहना है कि यह स्टिकर उन्हें उनके पुराने राजनीतिक सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य (राज्य की पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे) ने दिया था। हम इस जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं. उनके ड्राइवर ने कार की नंबर प्लेट पर यूपी सरकार का चिन्ह पेंट कर दिया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच जारी हैं|
नोएडा सीपी आलोक सिंह कहा,''अब तक 5 कारें बरामद हुई हैं, जिनमें 2 फॉर्च्यूनर, 2 सफारी और 1 होंडा सिविक शामिल हैं, कुछ उनके नाम पर हैं जबकि कुछ उनकी पत्नी के नाम पर हैं। कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। उन्हें 2020 में गाजियाबाद से सुरक्षा प्रदान की गई थी, इस संबंध में जांच शुरू की गई है| उसने अपने वाहनों के लिए विशेष नंबर प्लेट भी खरीदी थीं और हर नंबर के लिए त्यागी ने 1.10 लाख रुपये का भुगतान किया था।
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां