मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कन्नौज में सड़क हादसा: इको वैन और इयोन कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद नाले में गिरी, कई लोग घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज सुबह सड़क हादसा हो गया है| कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में इको वैन व इयोन की आमने-सामने भिड़ंत जोरदार हो गई| टक्कर के बाद में इयोन कार नाले में जा…

कन्नौज में सड़क हादसा: इको वैन और इयोन कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद नाले में गिरी, कई लोग घायल
कन्नौज में सड़क हादसा: इको वैन और इयोन कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद नाले में गिरी, कई लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज सुबह सड़क हादसा हो गया है| कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में इको वैन व इयोन की आमने-सामने भिड़ंत जोरदार हो गई|  टक्कर के बाद में इयोन कार नाले में जा गिरी| 



इस घटना में चार लोग घायल हो गए है, जबकि एक की हालत गम्भीर है| मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायलों को CHC तालग्राम भर्ती कराया| तालग्राम थाना क्षेत्र के सिलुआपुर भट्टा के पास की घटना है। कन्नौज पुलिस ने बताया,''घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




इससे पहले, जिले के हसेरन में शुक्रवार की रात बारात जाते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में कार में बैठे 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।हादसा हसेरन मढपुरा गांव से पहले अर्जुनपुर नाले के पास हुआ।



मैनपुरी के शास्त्री नगर से एक बारात तिर्वा जा रही थी। आगे-पीछे कई गाड़ियां चल रही थीं, इस दौरान एक कार तेज रफ्तार में होने के कारण मोड़ पर संतुलन खो बैठी। कार सीधे पास से गुजर रही बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे के बाद अन्य बारातियों के वाहन रुक गए। राहगीर भी जुट गए। सूचना मिलने पर नादेमउ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से नाले में गिरी कार को बाहर निकाला। कार में कुल 6 लोग सवार थे, सभी घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।



हादसे में ये लोग हुए घायल

कार में बैठे राजेश , सत्यवीर , राजेश कुमार , मनोज और रुपेश सहित 4 वर्षीय बालक घायल हो गया। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रहा ही। घायलों का उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। लोगों के अनुसार कार की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए मोड़ पर चालक कार को संभाल नहीं पाया। कार के पीछे चल रहे वाहनों की स्पीड ज्यादा नहीं थी, इसलिए वे संभल गए, अन्यथा वे भी नाले में गिर जाते।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।