मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला.. बम धमाकों से दहला शहर: परिसर के अंदर 2 विस्फोट, गेट के बाहर हुए धमाके से कई दुकानों में लगी आग, 2 की मौत, 7 घायल; बंदूकधारी मारे गए

काबुल: Gurudwara Terrorist attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारा दशमेश पिता साहिब जी कर्ता परवान साहिब पर आतंकी हमला| काबुल शहर के कर्ता परवान इलाके में 3 धमाकों की आवाज सुनाई दी गई है ब…

काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला.. बम धमाकों से दहला शहर: परिसर के अंदर 2 विस्फोट, गेट के बाहर हुए धमाके से कई दुकानों में लगी आग, 2 की मौत, 7 घायल; बंदूकधारी मारे गए
काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला.. बम धमाकों से दहला शहर: परिसर के अंदर 2 विस्फोट, गेट के बाहर हुए धमाके से कई दुकानों में लगी आग, 2 की मौत, 7 घायल; बंदूकधारी मारे गए | फ़ोटो: TVL News

काबुल: Gurudwara Terrorist attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारा दशमेश पिता साहिब जी कर्ता परवान साहिब पर आतंकी हमला| काबुल शहर के कर्ता परवान इलाके में 3 धमाकों की आवाज सुनाई दी गई है बताया जा रहा है, बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।  गुरुद्वारा के मुस्लिम गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 7 घायल हो गये हैं। गुरुद्वारा परिसर के अंदर 2 विस्फोट हुए और गुरुद्वारे के गेट के बाहर विस्फोट हुआ| 



काबुल के करता-परवान इलाके में एक सिख मंदिर पर आज हुए हमले में एक सुरक्षा सदस्य सहित दो लोग मारे गए और सात घायल हो गए।अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के मुताबिक, गुरुद्वारा पर हमला करने वाले बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हुए है|




ये हमला शनिवार सुबह 7:15 बजे हुआ है| कम से कम 3 बम धमाका हुआ है| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और गुरुद्वारे के मुख्य दरबार हॉल में विस्फोट हुआ है|  एक, गुरुद्वारे के गेट के बाहर विस्फोट हुआ | इस विस्फोट से गुरुद्वारा से जुड़ी कुछ दुकानों में आग लग गई। विस्फोट में कम से कम दो अफगानी की मौत हो गई| हमलावरों ने गुरुद्वारे के पूरे परिसर में आग भी लगा दी है| कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए हैं।  वहीं कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंस गए हैं। 



गेट के बाहर विस्फोट
प्रारंभिक इनपुट से पता चलता है कि गुरुद्वारे के गेट के बाहर विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम दो अफगानी की मृत्यु हुई है| 



परिसर के अंदर दो विस्फोट

इसके बाद परिसर के अंदर 2 विस्फोट हुए और गुरुद्वारा से जुड़ी कुछ दुकानों में आग लग गई। माना जा रहा है कि कम से कम 2 हमलावर गुरुद्वारा परिसर के अंदर हैं और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मरने वालों की सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है|



पूरे परिसर में आग लगा दी गई

गुरुद्वारा दशमेश पिता साहिब जी कर्ता परवान काबुल के पूरे परिसर में आग लगा दी गई है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और गुरुद्वारे के मुख्य दरबार हॉल में विस्फोट की आशंका है|



गुरुद्वारा हमले की समयानुसार और जानकारी

•सुबह 7:15 बजे काबुल समयानुसार हमला (भारत समयानुसार सुबह 8.30 बजे) शुरू हुआ। 

•3 लोग बाहर आ गए हैं, इनमें से 2 को अस्पताल भेजा गया। 

•गुरुद्वारा के गार्ड की गोली मारकर हत्या। 

•3 तालिबान सैनिक घायल। 

• 2 हमलावरों को तालिबान सैनिकों ने घेर लिया। 

• माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। 




अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकौर ने कहा कि काबुल के करता परवान इलाके में गुरुद्वारा पर हमला करने वाले बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। उनके अनुसार, इस घटना में एक तालिबान सैनिक और एक हिंदू नागरिक की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।



स्थिति की बारीकी से निगरानी: भारतीय विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।



विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घटना की निंदा की है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा, " गुरुद्वारा करते परवन पर हुए कायरतापूर्ण हमले की सभी को कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए| हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं| हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय का कल्याण है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।