मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इन्होंने अपने भ्रष्टाचार और काले कारनामों से कन्नौज के इत्र कारोबार को बदनाम किया, हम दुनिया में यहां के इत्र का डंका बजे..इसके लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी

कन्नौज: Uttar Pradesh Elections 2022: कन्नौज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, घोर परिवारवादियों की कुनीति का एक गवाह कन्नौज का इत्र उद्योग है। इन्होंने अ…

इन्होंने अपने भ्रष्टाचार और काले कारनामों से कन्नौज के इत्र कारोबार को बदनाम किया, हम दुनिया में यहां के इत्र का डंका बजे..इसके लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी
इन्होंने अपने भ्रष्टाचार और काले कारनामों से कन्नौज के इत्र कारोबार को बदनाम किया, हम दुनिया में यहां के इत्र का डंका बजे..इसके लिए काम कर रहे हैं: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

कन्नौज: Uttar Pradesh Elections 2022: कन्नौज में जनसभा को सम्बोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, घोर परिवारवादियों की कुनीति का एक गवाह कन्नौज का इत्र उद्योग है। इन्होंने अपने भ्रष्टाचार और काले कारनामों से यहां के इत्र कारोबार को बदनाम किया। हम इस इत्र को वैश्विक ब्रांड बनाने में जुटे हुए हैं। दुनिया में कन्नौज के इत्र का डंका बजे इसके लिए हम काम कर रहे हैं| मोदी ने कहा,''इन्होंने मेड इन इंडिया टीकों को भाजपा का टीका बताकर गरीबों के जीवन से खिलवाड़ करने की कोशिश की। हमारी सरकार पूरी शक्ति से जुटी है कि उत्तर प्रदेश के हर गरीब को कोरोना की वैक्सीन लग जाए। लेकिन इन लोगों ने इस अभियान में भी बाधा डालने की कोशिश की|



PM नरेंद्र मोदी ने कहा,'विकास, रोजगार और निवेश के लिए शांति का माहौल पहली शर्त है इसलिए उत्तर प्रदेश आज कानून के राज को प्राथमिकता दे रहा है... योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार दंगों को रोका है, हमें उसे स्थायी रूप देना है। हमें दोबारा ऐसी हरकतों को राज्य में नहीं होने देना है: 


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


PM ने कहा लोकतंत्र की व्याख्या करते हुए कहा जाता है कि जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन। हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की भावना को ही बदल दिया है। उनका मंत्र है परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन| मोदी ने कहा,'''प्रधानमंत्री पहले चरण के मतदान से एक बात साबित है कि परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं। उनकी नींद उड़ गई है। वह लोग जातिवाद, संप्रदायवाद फैलाकर वोटों को बांटना चाह रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग माफियावादियों, दंगावादियों के ख़िलाफ एक जुट होकर वोट कर रहे हैं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।