खटीमा: Uttarakhand Assembly Elections 2022: खटीमा में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा और पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोलते हुए कहा,''ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे?
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''मुझे यहाँ आकर पता चला कि ये मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है। चाहे किसी पार्टी का मुख्यमंत्री हो, वह अपने क्षेत्र में विकास कर ही लेता है। प्रियंका गांधी ने कहा,''मुझे यहाँ की स्थिति देखकर ताज्जुब हुआ, यहाँ की सड़कें देखकर, ये देखकर कि आपके मुख्यमंत्री ने आपके लिए कुछ नहीं किया है
प्रियंका गांधी ने कहा,''देवभूमि उत्तराखंड, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने एक साल तक काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष किया।इस सरकार का एक भी मंत्री, प्रधानमंत्री आपके पास आए,क्या आपसे पूछा कि आपकी क्या समस्याएं हैं, इन्हें कैसे सुलझाएं| एक साल तक किसानों को पूछा तक नहीं गया, जब चुनाव आए तो चुनाव से एक महीना पहले काले कानून रद्द कर दिए। जब शहीद किसानों की मदद के बारे में पूछा गया तो, सरकार ने कहा कि शहीद किसानों की हमारे पास सूची ही नहीं है|
कांग्रेस नेता ने कहा''एक मित्र को पोर्ट्स, एयरपोर्ट दिए जा रहे हैं, दूसरे मित्र को पेट्रोलियम क्षेत्र सौंपा जा रहा है। प्रधानमंत्री के दो मितरों के लिए पूरे देश की नीतियां चल रही हैं, नीतियां बन रही हैं| इस सरकार की नीति और नीयत देखिए, किस तरह से आपकी कमर तोड़ी है। किसान, छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ी, बेरोजगार युवाओं को एक भी रोजगार नहीं दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा,''उत्तराखंड में 28 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं, क्या उनको 28 हजार युवा नहीं मिले| अगर इन्होंने आपके लिए काम किया होता तो आप बेरोजगार नहीं होते, अगर इन्होंने आपके लिए काम किया होता तो इस महंगाई की मार से आपकी कमर नहीं टूट रही होती, अगर इन्होंने काम किया होता तो आपके लिए शिक्षा की सुविधाएं होती|
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''कोरोना में एक दम से लॉकडाउन लगा दिया, बसें, ट्रेन बंद कर दी। जब लोग पैदल आ रहे थे, हमने लोगों के लिए खाने और बस की व्यवस्था की। उस समय हम राजनीति नहीं कर रहे थे, हम देश की जनता के प्रति अपना धर्म निभा रहे थे| आपके अधिकार रोज छीने जा रहे हैं, मंदिरों पर अधिकार छीने जा रहे हैं, जमीन पर अधिकार छीने जा रहे हैं, बेरोजगारों के रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है, आपको लूटा जा रहा है, आपको गुमराह किया जा रहा है|
प्रियंका गांधी ने कहा,''आप जागरूक बनो, ये जो आपकी शक्ति है, इस शक्ति को मत भूलो।
आपके बीच चूड़ी-बिंदी बांट रहे मुख्यमंत्री से पूछो-
- रोजगार क्यों नहीं बांटे
- हमारी जमीन क्यों छीनी
- जब हम संकट में थे, तब तुम कहाँ थे
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,'''कांग्रेस पार्टी आपकी सेवा करने का मौका चाहती है, सच्चे दिल से सेवा करना चाहती है। वो सेवा नहीं जो सिर्फ विज्ञापनों में दिखती है, वो सेवा नहीं जो खोखली है। वो सेवा जो आपके लिए सुविधाएं बनाए
प्रियंका गांधी ने कहा,''कांग्रेस पार्टी की घोषणाएं:
- यहाँ की प्रकृति, परंपराओं के साथ खिलवाड़ बंद होगा
- 4 लाख रोजगार दिलवाएंगे
- गाँव-गाँव स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएंगे
- गैस सिलेंडर को 500 पार नहीं होने देंगे
- 5 लाख गरीब परिवारों को 40 हजार सालाना देंगे
- सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा
- पुलिस विभाग में 40% पद महिलाओं के लिए आरक्षित
- पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''हमें राजनीति को बदलना है, राजनीति को विकास के मुद्दे की तरफ बढ़ाना है|
प्रियंका गांधी ने कहा, देश की संपत्तियों को अपने दो उद्योगपति मित्रों को बेचकर पीएम ने फायदा पहुंचाया, मगर छोटे व्यापारियों का जीवन बर्बाद कर दिया, बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया।भाजपा ने जीएसटी और नोटबंदी से लोगों को बर्बाद किया,सरकार ने बजट बनाया मगर किसानों और व्यापारियों के लिए कुछ नहीं दिया, ये सरकार गरीबों के लिए नहीं है, अमीरों के लिए काम करती है।