मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

11 परीक्षा केंद्रों पर अग्निवीर आजमाएंगे किस्मत: सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जायगी नजर, बॉडी वार्न कैमरों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी

● जनपद में 17 और कमिश्नरेट कानपुर नगर के 11 सेन्टर पर होगी परीक्षा● कमिश्नरेट पुलिस ने किये सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतज़ाम● रेलवे और बस स्टेशनों के बाहर तैनात रहेगी पर्याप्त पुलिस ● प्रत्येक सेन्टर…

11 परीक्षा केंद्रों पर अग्निवीर आजमाएंगे किस्मत: सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जायगी नजर, बॉडी वार्न कैमरों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी
11 परीक्षा केंद्रों पर अग्निवीर आजमाएंगे किस्मत: सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जायगी नजर, बॉडी वार्न कैमरों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी | फ़ोटो: TVL News

● जनपद में 17 और कमिश्नरेट कानपुर नगर के 11 सेन्टर पर होगी परीक्षा

● कमिश्नरेट पुलिस ने किये सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतज़ाम

● रेलवे और बस स्टेशनों के बाहर तैनात रहेगी पर्याप्त पुलिस 

● प्रत्येक सेन्टर में 03 शिफ्ट में होगी परीक्षा 

● हर शिफ्ट में होंगे 625 विद्यार्थी होगे 

● कुल विद्यार्थी की संख्या कमिश्नरेट कानपुर नगर में 20,625 

● पूरे कानपुर जनपद में 17 सेन्टर की परीक्षा में शामिल होंगे करीब 31,875 परीक्षार्थी -

● सभी सेन्टर की व्यवस्था एयर फोर्स करेगी 

●सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जायगी नजर 

●बॉडी वार्न कैमरों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी 

●क्विक रिस्पांस टीम सभी केंद्रों का घूम घूम कर लेगी जाएजा



कानपुर: सैन्यभर्ती की बदली हुई प्रक्रिया अग्निवीर के तहत आज रविवार को पहली बार परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पहले से ही परीक्षा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम किये हैं। 



परीक्षा केंद्रों पर सभी अंदरूनी व्यवस्था का इंतजाम वायु सेना की तरफ से किए गए हैं। इसके साथ ही बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन परीक्षा केंद्रों के बाहर की सुरक्षा और भीड़ का मैनेजमेंट करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने मोर्चा संभाला है। शनिवार को पूरे दिन अग्निवीर की परीक्षा तैयारियों के लिए बैठक और निरीक्षण का दौर चलता रहा। 


पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को अपने ड्यूटी स्थान पर समय से पहले पहुंचने के लिए निर्देशित किया उन्होंने वर्चुअल बैठक करके सभी से कहा की हर एक घटनाक्रम चाहे वह छोटा हो या बड़ा उसे अपने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाएं। स्थिति पर अपनी पैनी नजरें बनाए रखें। किसी भी गलती या चूक के लिए कोई गुंजाइश ना रहे। 



ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी बॉडी वार्न कैमरों से सुसज्जित रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने के लिए उन्हें सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। सभी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर होने वाली सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी और उसकी रिकॉर्डिंग भी होगी। 



कानपुर नगर के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए एक क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। जो घूम-घूम कर सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेगी। इसके साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारी भी कंट्रोल रूम से लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर नजरें बनाए रखेंगे। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरो को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। 



यह हैं कानपुर नगर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र

 1-द लर्निंग स्पेस-काकादेव

 2-लक्ष्य ऑनलाइन मॉक असिस्मेन्ट सेन्टर काकादेव

 3-राम लखन महाविद्यालय पनकी

 4-उमा डिजिटल जोन कल्याणपुर 

5-इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल सनिगवां 

6-श्री एस.एन. टेक्नोलॉजिस्ट कल्याणपुर 

7- श्री एस.एन. टेक्नोलॉजिस्ट 360 मक्सूदाबाद कल्याणपुर

 8-स्कॉलर कम्प्यूटर इन्सटीट्यूट-1 दामोदर नगर 

9- स्कॉलर कम्प्यूटर इन्सटीट्यूट-2 दामोदर नगर, कानपुर 

10-सुभस्ती स्किल डेवलपमेन्ट सेन्टर कल्याणपुर 

11-रूपरानी इन्फोटेक रूपरानी सुखनन्दन सिंह महाविद्यालय, नौबस्ता



कानपुर आउटर के परीक्षा केन्द्र

12-एलनहाउस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-1 रूमा 

13- एलनहाउस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-2 रूमा कानपुर 

14-आरसीआरडी कन्या महाविद्यालय सेन्टर-1 सचेण्डी 

15- आरसीआरडी कन्या महाविद्यालय सेन्टर-2 सचेण्डी 

16- आरसीआरडी ऑनलाइन असिस्मेन्ट सेन्टर-1 जुगराजपुर सचेण्डी

17- आरसीआरडी ऑनलाइन असिस्मेन्ट सेन्टर-2 जुगराजपुर सचेण्डी



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।