कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसकी बेटी ने अपने प्रेमी व मां के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है। डेरापुर थाना क्षेत्र में बेटी को अपने प्यार की कीमत अपने प्रॉपर्टी डीलर पिता के साथ संबंध बनाकर चुकानी पड़ी।
दरअसल, पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसका फायदा उठाकर पिता ने अपनी ही बेटी से रेप किया। फिर पिता आए दिन शराब के नशे में पिता बेटी के साथ दरिंदगी करने लगा। पहले तो बेटी ने डर से आवाज नहीं उठाई, लेकिन जब हिम्मत टूटने लगी तो बेटी ने अपनी मां और प्रेमी को पूरी बात बताई। इसके बाद मां और प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने बाप को फावड़े से काट डाला। घटना 16 मार्च की है, जिसका बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने मां-प्रेमी और बेटी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर देहात पुलिस ने बताया ,''23 मार्च को डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगीसापुर मस्जिद वाली गली में मृतक नरेश कुमार पुत्र बाबू लाल स्थायी निवासी मुबारकपुर थाना सिकन्दरा कानपुर देहात- हाल पता मुंगीसापुर मस्जिद वाली गली थाना डेरापुर कनपुर देहात की हत्या में शामिल मां-बेटी और बेटी के प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल फावडा बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया है।
पुलिस ने बताया,''विवेचना के मध्य काल डिटेल व गोपनीय पूंछतांछ से ज्ञात हुआ कि मृतक की पुत्री शिवागी का प्रेम प्रसंग पडोस के ही अमित कठेरिया उर्फ सिन्टू से चल रहा था, मृतक नरेश कुमार ने दोनो को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था उसके बाद से ही मृतक नरेश कुमार अपनी पुत्री से छेडछाड व सम्बन्ध बनाने लगा था| जब उसकी पत्नी आंगनबाडी मुबारकपुर चली जाती थी, तब उसके साथ शराब के नशे में शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। यह बात शिवांगी ने अपनी माँ को बतायी पर उसका पिता नहीं माना| जिससे शिवांगी रोज रोज की इन हरकतो से परेशान हो गयी थी|
इससे परेशान होकर उसने पिता की हत्या की योजना बनाई। 16 मार्च की शाम को अपने प्रेमी सिन्टू को बुलाकर अपनी माँ के साथ मिलकर शराब के नशे में सो रहे नरेश कुमार पर फावडा से ताबडतोड वार कर दिये जिससे की नरेश कुमार की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया,'''अभियुक्तगणों द्वारा जुर्म का इकबाल किया गया। अभियुक्त अमित कठेरिया उर्फ सिन्टू की निशादेही पर आला कत्ल फावडा बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
दोनों का चल रहा था दो साल से अफेयर
मामले में कानपुर देहात के एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि तीनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयोग होने वाला फावड़ा बरामद कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों लोगों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों लोग बालिग थे। वहीं लड़की का पिता खेती किसानी का काम करता था। साथ में प्रॉपर्टी का काम भी करता था। लड़की की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी।
पीड़ित बेटी ने पुलिस को बताया, 'वो अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बहुत प्यार करती थी। वो लोग शादी भी करने वाले थे। एक दिन वो अपने प्रेमी के साथ थी। तभी उसका पिता नरेश आ गया। वो बहुत डर गई, उसको लगा कि अब पिता उसको मारेंगे, लेकिन जैसा मैंने सोचा वैसा नहीं हुआ। पिता ने जो बोला वो सुनकर मेरा मरने का मन हुआ। पिता ने कहा कि अगर तुमको अपनी इज्जत प्यारी है, तो तुमको मेरे साथ संबंध बनाने पड़ेंगे।
मुझे कुछ समझ नहीं आया। पिता ने मुझे बहुत डराया। आखिरी में मुझे उनकी बात माननी पड़ी। मुझे लगा था कि पिता मुझे माफ कर देंगे, लेकिन वो बार-बार शराब पीकर मेरे साथ संबंध बनाते रहे। वो नहीं मान रहे थे। बहुत हिम्मत करके मैंने अपनी मां को ये बात बताई। मां भी सुनकर दंग रह गई। वो बात करने के लिए पिता के पास गई। उसने बोला की वो हमारी बेटी है उसको छोड़ दो, लेकिन वो फिर भी नहीं माने। फिर एक दिन मैंने सोच लिया कि अब मैं और बर्दाश्त नहीं करूंगी। मैंने मां और अपने प्रेमी के साथ पिता की मौत की कहानी रची।
हत्या करने के बाद धोया था घर
पुलिस की पूछताछ में बेटी ने बताया कि पिता 16 मार्च की शाम नशे की हालत में घर पहुंचे और गैलरी में अपने बिस्तर पर सो गए। इसके बाद घर के अंदर ही फावड़े से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर शव घर के बगल में फेंक दिया।बाद में मां के साथ मिलकर घर की सफाई की। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो मां-बेटी ने दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही थी। मां-बेटी ने एक कमरे में सोने की जानकारी दी जबकि प्रॉपर्टी डीलर का बिस्तर गैलरी में लगा था।
कॉल डिटेल से फंसा प्रेमी
16 मार्च की रात प्रॉपर्टी डीलर की बेटी ने फोन करके प्रेमी को घर बुलाया था। पुलिस ने बेटी व पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो वह रडार पर आ गया। उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को कई दिनों तक गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस हिरासत में भी उसने हत्या की बात से इंकार किया। उसने कहा कि युवती फोन करके उसे बुला रही थी लेकिन वह नहीं गया था। वहीं पुलिस का दावा है कि वह घटना में शामिल रहा है। उसने ही फावड़े से वार किए हैं।
घर के पीछे पड़ी मिली थी खून से सनी पैंट
घटना वाले दिन पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक गड्ढे में खून से सना पैंट व सलवार पड़ी मिली थी। वह पैंट मृतक का ही था। घर में हत्या के दौरान काफी खून फैला था। पास में पड़े पैंट व सलवार में खून लगने के बाद दोनों कपड़े उठाकर बाहर फेंक दिए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1 .अमित कठेरिया उर्फ सिन्टू पुत्र राजकुमार कठेरिया निवासी मुंगीसापुर मस्जिद वाली गली थाना डेरापुर कानपुर देहात
2. राखी पत्नी स्व0 नरेश कुमार स्थायी निवासिनी मुबारकपुर थाना सिकन्दरा कानपुर देहात हाल पता मुंगीसापुर मस्जिद वाली गली थाना डेरापुर कानपुर देहात
3. कु0 शिवांगी पुत्री स्व नरेश कुमार