मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुकेश सहनी को बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए VIP के तीनों विधायक, डिप्टी CM ने कहा- ये सभी अपने घर वापस आए

पटना: बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्‍थापक मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है| वीआईपी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं| VIP के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री ला…

मुकेश सहनी को बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए VIP के तीनों विधायक, डिप्टी CM ने कहा- ये सभी अपने घर वापस आए
मुकेश सहनी को बड़ा झटका: BJP में शामिल हुए VIP के तीनों विधायक, डिप्टी CM ने कहा- ये सभी अपने घर वापस आए | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के संस्‍थापक मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है| वीआईपी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं| VIP के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह भाजपा में शामिल हुए| विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीनों विधायकों को मान्यता दी है| वीआईपी के पास निर्वाचित प्रतिनिधियों के तौर पर केवल यही तीन विधायक और एक विधान पार्षद मुकेश सहनी खुद हैं|




बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा,''विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायक(स्वर्ण सिंह, राजू सिंह, मिश्री लाल यादव) भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें कोई नाराज़गी नहीं है। ये सभी अपने घर वापस आए हैं|




विधानसभा में वीआइपी का अस्तित्‍व खत्‍म

वीआइपी के तीन विधायकों के भाजपा में विलय के साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी का बिहार विधानसभा में अस्तित्‍व खत्‍म हो गया है। अब वीआइपी का प्रतिनिधित्‍व केवल बिहार विधान परिषद में ही शेष रह गया है। 



वीआइपी के प्रवक्‍ता ने कहा- 40 विधायकों के साथ लौटेंगे 

वीआइपी के प्रवक्‍ता देव ज्‍योति ने कहा कि उनकी पार्टी निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई अमीर और गरीब की है। हमारे तीन विधायकों ने किसके इशारे पर ऐसा किया? उन्‍होंने क्‍यों ऐसा किया? जनता सब जानती है। उन्‍होंने कहा कि हमारे तीन विधायकों को तोड़ा गया है। हम 40 विधायकों के साथ लौटेंगे।



हमारी लड़ाई हक, अधिकार के लिए: सहनी

बता दें कि,''बिहार के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में बुधवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की प्रत्याशी डॉ. गीता कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है| इस मौके पर बिहार के मंत्री और वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री रमई राम और बैरिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी उपस्थित रहे| इस दौरान एक जनसभा को संबोधित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि बोचहां सीट से पहले भी उनकी पार्टी को लोगों ने समर्थन दिया था और आज एक बार फिर यह लोगों को जनसमर्थन बता रहा है कि इस चुनाव में भी हम जीतेंगे| उन्होंने फिर दोहराया कि लोग लड़ते हैं राज करने के लिए, लेकिन हम लड़ते हैं अपने हक-अधिकार के लिए|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।