मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर: गांव में तनाव का माहौल, भारी संख्या में पुलिस तैनात

कानपुर देहात : जनपद कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडौली में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर के एडीजी समेत अ…

कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर: गांव में तनाव का माहौल, भारी संख्या में पुलिस तैनात
कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर: गांव में तनाव का माहौल, भारी संख्या में पुलिस तैनात | फ़ोटो: TVL News

कानपुर देहात : जनपद कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडौली में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर के एडीजी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। एडीजी आलोक सिंह द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मृतका के परिजनों से वार्ता कर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया|


दरअसल, थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत मड़ौली गांव में  कृष्ण गोपाल दीक्षित के खिलाफ ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत थी। मामले का संज्ञान लेकर सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद, पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। आरोप है कि टीम ने जेसीबी से नल व मंदिर तोड़ने के साथ ही छप्पर गिरा दिया। इसी दौरान, छप्पर में अचानक आग लग गई | जिसमें कृष्ण गोपाल दीक्षित की 44 वर्षीय पत्नी प्रमिला व उनकी बेटी नेहा दीक्षित (21) आग में जलकर मौत हो गई। जबकि कृष्ण कुमार आग में गंभीर रूप से झुलस गए।



अग्निकांड से पहले कृष्ण गोपाल के परिवार के लोगों का अफसरों  के सामने गिड़गिड़ाने का वीडियो सामने आया है| वीडियो में परिवार वाले कह रहे हैं -गरीब लोगों को मत सताइए, हम लोग इतने दिन से रह रहें साहब रहने दीजिए|  



पुलिस ने बताया कि,''एसडीएम मैथा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा स्थानीय सुरक्षा कर्मियों के साथ ग्राम मंडौली अन्तर्गत ग्राम समाज की जमीन (आबादी की जमीन ) पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान कृष्ण गोपाल के परिजनों (पत्नी एवं पुत्री) की दुःखद परिस्थितियों में आग से झुलस कर मृत्यु हो गयी। उक्त ग्राम समाज की भूमि पर कृष्ण गोपाल द्वारा किये गये अवैध क़ब्ज़े को माह जनवरी में हटवाकर स्थानीय प्रशासन द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी। मौके पर मंडलायुक्त, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद हैं। प्रकरण में तत्काल जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

CM योगी, आपके बेरहम एवं अमानवीय प्रशासन द्वारा ये हत्या की गई: संजय सिंह

इस दर्दनाक घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने CM योगी पर हमला बोला है| संजय सिंह ने ट्वीट किया,''कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला व पुत्री न???हा की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और कृष्ण गोपाल जी अधजली अवस्था में हैं। योगी जी देखिए इस दर्दनाक और मन को व्यथित करने वाली तस्वीर को, आपके बेरहम एवं अमानवीय प्रशासन द्वारा ये हत्या की गई।



अब भी प्रशासन निर्दोषों की मौत का बन रहा कारण: समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''कानपुर के मैथा में DM,SDM और लेखपाल के शोषण और बुल्डोजर का शिकार होकर प्रमिला दीक्षित, कृष्ण गोपाल दीक्षित व नेहा दीक्षित ने खुद को किया आग के हवाले। पुलिस प्रशासन ने कानपुर में बलवंत सिंह की हत्या कर दी थी, अब भी प्रशासन निर्दोषों की मौत का बन रहा कारण। शर्मनाक! मुआवजा दे सरकार।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।