●रीवा (मध्यप्रदेश) से लाकर कन्नौज में करते थे सप्लाई
●चंदन तस्करी पर आधारित फ़िल्म पुष्पा से मिला था आईडिया
●कार के अंदर छोटे- बड़े साइज के चन्दन काटकर रखे जाते थे
●पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दो चन्दन तस्करों को दबोचा
कानपुर: रीवा मध्य प्रदेश से चोरी-छिपे ढंग से चंदन लाकर कन्नौज ले जाने वाले गैंग के दो सदस्यों को कमिश्नरेट कानपुर नगर की क्राइम ब्रांच और थाना महाराजपुर पुलिस ने दबोच लिया है। अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में चंदन की लकड़ी के छोटे और बड़े पीस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त होंडा सिटी कार के अंदर लकड़ी को छुपाकर तस्करी का काम कर रहे थे। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹5000000 (पचास लाख) रुपए बताई जा रही है।
चंदन तस्करी पर आधारित हाल ही में आई फिल्म पुष्पा से आईडिया लेकर तस्करों ने चंदन की तस्करी करनी शुरू कर दी। फिल्म में जिस तरह दूध के टैंकर को मॉडिफाई करके चंदन की लकड़ी को छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता था उसी तरह पकड़े गए दो शातिर हौंडा सिटी कार के अंदर लकड़ी को अलग- अलग साइज में भरकर ले जा रहे थे।
पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चन्दन की लकड़ी तस्करी करने वाले दो अभियुक्त- अनिल सिंह पुत्र ओमप्रकाश और अमित कुमार जोशी पुत्र शम्भूदयाल को सघन चेकिंग अभियान चलाकर व घेराबन्दी करके दबोचा है।
पुलिस द्वारा यूपी 27 एफ 8100 कार होण्डा सिटी को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुये रोका गया गाङी की तलाशी लेने पर गाङी में चन्दन की लकङी बरामद हुयी। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हम लोग इस चन्दन की लकड़ी को रीवा मध्य प्रदेश से लाकर कन्नौज ले जा रहे थे। चोरी छिपे चन्दन की लकड़ी का व्यापार व तस्करी करते है। जिसे कन्नौज में फुटकर में दुकानदारों को बेच देते है।
चन्दन की लकड़ी की पुष्टी वन विभाग के टीम द्वारा की गयी उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरूद्ध थाना महराजपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 42/2023 धारा 26/33/41/42/52/69 भारतीय वन अधिनियम 1927 व 3/28 उ0प्र0 ट्रांजिट ऑफ टिम्बर एण्ड अदर फारेस्ट प्रोड्यूस रूल्स 1978 व 207 एमवीएक्ट में पंजीकृत किया गया। बरामद चन्दन की लकड़ी का अन्तर्राष्टीय कीमत लगभग 50 लाख रूपये है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. अनिल सिंह (35) पुत्र ओमप्रकाश नि० शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद कन्नौज
2. अमित कुमार जोशी (33) पुत्र शम्भूदयाल नि0 बगिया फजल इमाम थाना कोतवाली जनपद कन्नौज