उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले फिल्म प्रोड्यूसर निशांत सुमन राज ने पत्नी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है।
उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जब तक तुम पढ़ोगी,मै जा चुका होउंगा,मैं तुमसे नफरत कर सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने प्यार को चुना। मैंने तुम्हें तब भी प्यार किया था, अब भी करता हूं। मैंने जो वादा किया था, वह कभी खत्म नहीं होगा। मेरी मां जानती है कि जिन हालात से मैं गुजरा हूं। मेरी मौ'त की तुम और प्रार्थना मौसी जिम्मेदार हो।
ये बातें कानपुर के फिल्म प्रोड्यूसर निशांत सुमनराज ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखीं। निशांत ने 28 फरवरी को मुंबई के एक होटल में सुसाइड कर लिया था।
समाज सेविका नीलम चतुर्वेदी ने कहा- बहू के महंगे शौक ने मेरे बेटे की जान ले ली है। उसे ब'र्बाद कर दिया था। 28 फरवरी दोपहर 1:30 बजे मेरे पास मुंबई पुलिस से फोन आया कि आपके बेटे ने फां'सी लगाकर जा'न दे दी है। जिससे पूरा परिवार हिल गया।