कानपुर: पैरोल से फरार चल रहे सजायाफ्ता और 15 हजार के इनामी अभियुक्त को थाना पनकी पुलिस ने दबोच लिया। मु0अ0सं0 331/13 धारा 363/366क भादवि वर्ष 2019 में ए0डी0जे0 8 कोर्ट कानपुर नगर द्वारा 5 वर्ष का सजायाप्ता सिद्धदोष बन्दी अभियुक्त राकेश पुत्र मेवालाल उर्फ किशनदत्त निषाद नि0- ग्राम बहेडा थाना पनकी दिनांक 07.12.2021 को 90 दिवस की पैरोल पर मुक्त किया गया था। जिसको दिनांक 08.03.2022 को जिला कारागार कानपुर में आत्मसमर्पण करना था, परन्तु अभि0 उपरोक्त द्वारा आत्मसमर्पण नही किया गया।
लगातार फरार चल रहा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस आयुक्त पश्चिम बीबीजीटी एस मूर्ति द्वारा 15,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना पनकी पुलिस और डीसीपी वेस्ट की टीम द्वारा ग्राम बहेडा से गंगागंज की तरफ आने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभि0 राकेश को गिरफ्तार किया गया।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 331//2013 धारा 363/366क भादवि थाना पनकी कानपुर नगर
2. मु0अ0सं0 235/2014 धारा 354ख भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना पनकी कानपुर नगर
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह, हे0का0 विष्णु पाल का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अनार सिंह शामिल रहे।