कानपुर: नेपाल से तस्करी करके लाई गई चरस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोच लिया। उसके पास से करीब एक करोड़ मूल्य की चरस बरामद हुई है। डीसीपी वेस्ट के निर्देश पर थाना पनकी पुलिस तस्करी पर नजर रखे हुई थी। भौती बाईपास अण्डर ब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हसन पुत्र कल्लू निवासी अचलगंज पुरवा रोड थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उ0प्र0 उम्र करीब 70 वर्ष के रूप में हुई।
अभि0 के कब्जे से 2 किलो 900 ग्राम चरस (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़) बरामद हुई। बरामद माल व मुल्जिम के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 246/2022 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटी एस मूर्ति की स्पेशल टीमों और थाना पनकी पुलिस को मिली सफलता पर डीसीपी वेस्ट ने पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र दिए हैं।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 703/2019 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चकेरी कानपुर नगर
2.मु0अ0सं0 246/2022 धारा 8/22 NDPS ACT थाना पनकी कानपुर नगर
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह, उ0नि0 सतीश यादव, उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव स्वाट टीम, उ0नि0 विपिन ओझा, हे0का0 अमरेश कुमार, का0 जयवीर सिंह, हे0का0 राहुल पाण्डेय स्वाट टीम, हे0का0 सूरज सिंह स्वाट टीम, हे0का0 दुर्गेश मणि त्रिपाठी, चालक सहवाज खान शामिल रहे।