कानपुर: थाना नौबस्ता पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया | जबकि अभी भी 2 फरार है| लुटेरों के पास से 06 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल हुए बरामद| पुलिस ने बताया कि,''थाना नौबस्ता पुलिस टीम थाना क्षेत्र में मामूर थे कि मोटर साईकिल सवार द्वारा एक व्यक्ति का मोबाईल लूटने की सूचना पर पीछा किया गया तो लुटेरों का मोटर साइकिल फिसलकर गिर गया, पुलिस टीम ने बिना एक बारगी दबिश देकर बारगी दबिश देकर अभियुक्तगण सागर गौतम पुत्र सन्तराम और अनूप कुमार पुत्र श्री रामनाथ को हिरासत पुलिस में लिया गया।
पूछताछ पर लुटेरों ने बताया कि हम लोगों ने लूट व चोरी के 06 अदद मोबाइल हिमांशु उर्फ छोटू गौतम पुत्र सुरेश गौतम निवासी ग्रा0 दतौली पता - ललौली, जनपद – फतेहपुर हाल पता – संजीव नगर थाना चकेरी के पास रखे हैं।
तत्पश्चात थाने से मय हमराही फोर्स के रवाना होकर अभि0गण के बताए हुए रास्तों से चलकर हिमांशु गौतम उर्फ छोटू के घर से पहले गाडी रुकवाकर अभि0गण के द्वारा बताए रास्ते से हिमांशु के घर के पास आए और दरवाजा अभि0गणों द्वारा खुलवाया गया तथा चोरी व लूटे गए मोबाइल को माँगा गया तो पहले आना कानी किया परन्तु बाद में स्वीकार किया कि 06 अदद मोबाइल सागर गौतम, अनूप दिवाकर, हिमांशु यादव, मोहित उर्फ पंडित तथा मैं इन मोबाइलों को कानपुर के विभिन्न जगहों से छीनकर व चोरी कर लाकर छिपाकर रखे थे।
इसके बाद अभियुक्त 3. हिमांशु गौतम उर्फ छोटू पुत्र सुरेश गौतम निवासी संजीव नगर अहिरवां थाना चकेरी का0नगर उम्र 19 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 507/22 धारा 392/411 भादवि0 व मु0अ0सं0 508/2022 धारा 411/414 भादवि0 व मु0अ0सं0 1161/21 धारा 392 IPC व मु0अ0सं0 0143/22 धारा 392 IPC व मु0अ0सं0 204/22 धारा 392 IPC तथा मु0अ0सं0 1037/21 धारा 392 IPC पंजीकृत है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
लुटेरों ने बताया कि,'' हम लोग नशा और फिजूलखर्ची करने के लिए अपनी मजबूरी बताकर अपने जानने वाले लोगों से मो0साइकिल लेकर नौबस्ता क्षेत्र, चकेरी क्षेत्र व हमीरपुर रोड पर अकेले में जा रहे लोगों का मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं और अपनी मजबूरी बताकर राह चलते लोगों को बेच देते हैं और मिले पैसे को अपने मौज मस्ती व नशे के लिए उपयोग करते हैं।
दिनांक 25/06/22 को शाम करीब 4-5 बजे के मध्य हम दोनों ने मो0साइकिल से एक नव जवान लडके का मोबाइल छीनकर हाइबे की तरफ भागे थे। हाइवे की तरफ भीड तथा मेरी मोटर साइकिल फिसलने के कारण गिर गए कि जिस व्यक्ति का मोबाइल छीने वह व्यक्ति व उसके अन्य साथियों के द्वारा हम दोनों को पकड़ लिया और लूटा गया मोबाइल सागर के पास से मिल गया था| जिससे अन्य लोग भी हम लोगों को बुरा भला कहा व मारपीट की | हम लोगों ने लूट व चोरी के 06 अदद मोबाइल हिमांशु उर्फ छोटू गौतम पुत्र सुरेश गौतम निवासी ग्रा0 दतौली पता – ललौली, जनपद – फतेहपुर हाल पता – संजीव नगर थाना चकेरी के पास रखे हैं।
सागर गौतम व अनूप कुमार दिवाकर ने बताया कि हम दोनों ने पिछले साल बड़े दिन को रेसकोर्स मैदान के सामने से एक मोबाइल छीनकर भागे थे व फरवरी के आखिरी महीने में बम्बा नौबस्ता के किनारे खडे व्यक्ति से एक मोबाइल छीना था | मार्च महीने के मध्य बसंत बिहार चौराहे के पास मोबाइल छीना था तथा हम दोनों दिसंबर के आखिरी सप्ताह वेदांता काम्प्लेक्स से पहले मोबाइल छीने थे। उक्त सभी मोबाइल राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेचकर पैसे खर्च कर दिए।
नाम पता अभियुक्त:
1. हिमांशु गौतम उर्फ छोटू पुत्र सुरेश गौतम निवासी संजीव नगर अहिरवां थाना चकेरी का0नगर उम्र 19 वर्ष
2. सागर गौतम पुत्र सन्तराम निवासी म0नं0 332 सब्जी मण्डी अहिरवां थाना चकेरी का0नगर उम्र 19 वर्ष
3. अनूप कुमार पुत्र श्री रामनाथ निवासी राजा मार्केट पोस्ट आफिस के सामने अहिरवां थाना चकेरी का0नगर उम्र 25 वर्ष
4. हिमांशु यादव (वांछित)
5. मोहित उर्फ पंडित वर्ष (वांछित)