कानपुर: थाना नवाबगंज पुलिस ने जेल से पैरोल लेकर फरार चल रहे दो अभियुक्तों को दबोच लिया। दोनों अभियुक्त हत्या के प्रयास के मुकदमे में सजा पा चुके हैं। दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक मु0अ0सं0 160/13 धारा 307 भादवि0 में 25 मार्च 2021 को ए0डी0जे0 09 कानपुर नगर द्वारा 07 वर्ष का सजायाप्ता सिद्धिदोष बन्दी अभियुक्तगण 1.रवि राजभर पुत्र जितेद्र राजभर नि0 1/147बी थाना नवाबगंज कानपुर नगर 2. भोला उर्फ भोले उर्फ जितेन्द्र पुत्र रामरतन नि0 1/147बी थाना नवाबगंज कानपुर नगर को दिनांक 07.12.2021 को 60 दिन की पैरोल पर मुक्त किया गया था।
जिनको दिनांक 06.02.2022 को जिला कारागार कानपुर में आत्मसमर्पण करना था, परन्तु दोनों अभियुक्तों द्वारा आत्मसमर्पण नही किया गया। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उपायुक्त पश्चिम बीबीजीटी एसमूर्ती द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम पता
1. रवि राजभर पुत्र जितेद्र राजभर नि0 1/147बी थाना नवाबगंज
अपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 160/13 धारा 307 भादवि0 नवाबगंज कानपुर नगर
आरोपी का नाम पता
2 भोला उर्फ भोले उर्फ जितेन्द्र पुत्र रामरतन नि0 1/147बी थाना नवाबगंज
अपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 160/13 धारा 307 भादवि0 नवाबगंज कानपुर नगर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में योगेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 चौकी प्रभारी सीएसए और का0 विशम्भर दयाल शामिल रहे।