मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रोकटोक से नाराज होकर घर से गई किशोरियां बरामद: ट्रेन से चली गई थी गुरूग्राम, फैक्ट्री में कर रही थीं मजदूरी

●3 जुलाई को ट्रेन से चली गई थी गुरूग्राम ●6 जुलाई को परिजनों ने दी पुलिस को सूचना ●गुरूग्राम में एक फ???क्ट्री में कर रही थीं मजदूरी ●परिजनों से नाराज होकर घर से गई थीं चारों ●डीसीपी ईस्ट की टीमों को…

रोकटोक से नाराज होकर घर से गई किशोरियां बरामद: ट्रेन से चली गई थी गुरूग्राम, फैक्ट्री में कर रही थीं मजदूरी
रोकटोक से नाराज होकर घर से गई किशोरियां बरामद: ट्रेन से चली गई थी गुरूग्राम, फैक्ट्री में कर रही थीं मजदूरी | फ़ोटो: TVL News

●3 जुलाई को ट्रेन से चली गई थी गुरूग्राम 

●6 जुलाई को परिजनों ने दी पुलिस को सूचना 

●गुरूग्राम में एक फ???क्ट्री में कर रही थीं मजदूरी 

●परिजनों से नाराज होकर घर से गई थीं चारों 

●डीसीपी ईस्ट की टीमों को मिली बड़ी सफलता

● मंगलवार को सी डब्लूसी के समक्ष किया जाएगा पेश 



कानपुर:  घर में छोटी छोटी बातों पर होने वाले झगड़े और डाट फटकार से नाराज होकर घर से गई किशोरियों को कमिश्नरेट कानपुर नगर के ईस्ट जोन की पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी चारों किशोरियां गुरूग्राम में पुलिस टीम को मिली। सभी को कल मंगलवार को सीडब्लूसी के सामने पेश किया जाएगा।



घरवालों से नाराज होकर 3 जुलाई को चार किशोरियां घर से चली गई थीं। थाना चकेरी के कोयला नगर में रहने वाली इन किशोरियों के माता पिता मजदूरी करते हैं। तीन किशोरिया एक घर की और एक पड़ोस के घर की है।



पहले तो परिजन खुद ही खोजबीन करते रहे लेकिन जब नहीं मिली तो उन्होंने थाना चकेरी पुलिस को सूचना दी। चार किशोरियों के गायब होने की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने डीसीपी ईस्ट को जल्द से जल्द राजफाश करने के निर्देश दिए। 



यह भी पढ़ें: चीन के साथ PM की DDLJ नीति


डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने अलग-अलग टीमें गठित करके खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच लड़कियों के गुरूग्राम में होने की सूचना मिली तो एडीसीपी ईस्ट राहुल मिठास की अगुवाई में एक टीम वहाँ के लिये रवाना हो गई और चारों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। सभी को कल चाइल्ड वेलफेयर



कमेटी(सीडब्लूसी) के सामने पेश किया जाएगा। चार में से दो किशोरियां गुरूग्राम की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी थीं और चारों वहाँ पर एक किराए का कमरा लेकर रह रहीं थीं। बरामदगी करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



यह भी पढ़ें: किसी भी PM के समय में इतना रुपया नहीं गिरा जितना मोदी जी के समय में गिरा है, ...क्या कारण है?



यह भी पढ़ें: 'नया वन सरंक्षण नियम आदिवासियों को शक्तिविहीन बना देगा


केसीआर ने नरेंद्र मोदी को देश में अब तक का “सबसे कमजोर और अक्षम”



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।