मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिला को भेजा था ओमान, दूतावास से संपर्क करके कराई गई वतन वापसी

● महिला तस्करी करने वाला अभियुक्त भी दबोचा गया ● क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला की कराई घर वापसी ● बीते साल 2021 के जनवरी माह में भेजा था विदेश ● महिला का ओमान में किया जा रहा था शोषण ● दूतावास से संप…

विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिला को भेजा था ओमान, दूतावास से संपर्क करके कराई गई वतन वापसी
विदेश में नौकरी का झांसा देकर महिला को भेजा था ओमान, दूतावास से संपर्क करके कराई गई वतन वापसी | फ़ोटो: TVL News

● महिला तस्करी करने वाला अभियुक्त भी दबोचा गया 

● क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला की कराई घर वापसी 

● बीते साल 2021 के जनवरी माह में भेजा था विदेश 

● महिला का ओमान में किया जा रहा था शोषण 

● दूतावास से संपर्क करके कराई गई वतन वापसी


कानपुर:  विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखे से महिलाओं को विदेश भेजने वाले महिला तस्कर को कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। साथ ही तस्करी करके ओमान भेजी गई महिला को भी क्राइम ब्रांच ने दूतावास से संपर्क करके वतन वापसी कराई है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ करके विधिक कारवाई कर रही है।



साल 2021 के जनवरी माह में ग्वालटोली निवासी वसीम ने एक महिला को विदेश में नौकरी और अच्छा पैसा दिलाने के नाम पर ओमान भेज दिया। ओमान में महिला को एक बाबा के घर पर नौकरी पर लगा दिया। जहां महिला का लगातार शोषण और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। 



महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, लेकिन बांड भरा होने के कारण विदेश से आना संभव नहीं हो पा रहा था। महिला वसीम से जब संपर्क करने का प्रयास करती तो उसके साथ वसीम फोन पर अश्लील हरकतें करता था।



यह भी पढ़ें: जैश आतंकी कैसर कोका मारा गया



महिला के परिजनों ने जब क्राइम ब्रांच टीम से अपने साथ हुए वाक्ये को बताया तो क्राइम ब्रांच की एएचटीयू शाखा ने ओमान के दूतावास से संपर्क किया और वापसी के प्रयास शुरू किये। इसके बाद टीम को महिला की वापसी कराने में सफलता मिली। पुलिस ने महिला तस्कर वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम इसके पहले भी तीन महिलाओ को ओमान से वतन वापसी करा चुकी है।



पीएम मोदी ने नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।