मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: हवा के नाम पर लोगों की जेब ठंडी करने वाला दबोचा, ऐसे करता था ठगी.....

● मेरठ का रहने वाला शातिर लंबे समय से कर रहा था ठगी ● शातिर कई राज्यों में इस प्रकार के अपराध को दे चुका है अंजाम ● वादी कक्षा 7 वी तक ही पढ़ा है, गांव के दोस्तों से सीखी ठगी ● लगभग दो साल से वेबसाइट…

यूपी: हवा के नाम पर लोगों की जेब ठंडी करने वाला दबोचा, ऐसे करता था ठगी.....
यूपी: हवा के नाम पर लोगों की जेब ठंडी करने वाला दबोचा, ऐसे करता था ठगी..... | फ़ोटो: TVL News

● मेरठ का रहने वाला शातिर लंबे समय से कर रहा था ठगी 

● शातिर कई राज्यों में इस प्रकार के अपराध को दे चुका है अंजाम 

● वादी कक्षा 7 वी तक ही पढ़ा है, गांव के दोस्तों से सीखी ठगी 

● लगभग दो साल से वेबसाइट द्वारा ठगी का काम कर रहा है 

● क्राइम ब्रांच ने मेरठ के अजराड़ा थाना मुंडाली से किया अरेस्ट 

● DTDC कोरियर कंपनी की स्लिप देता था ताकि किसी को शक न हो

● जालसाज फेसबुक आईडी बनाकर उस पर भी देता था लोगों को ऑफर 

● वाटसएप पर स्टेटस के रूप में लगाता था इलेक्ट्रानिक उत्पादों को 

● बाजार से कम कीमत पर सामान ऑर्डर करने के नाम पर लालच



कानपुर:  लोगों को कूलर की हवा खिलाने के नाम पर उनकी जेब ठंडी करने वाले शातिर को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने दबोच लिया है। अभियुक्त लोगों को वेबसाइट, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के द्वारा अच्छी कंपनी के कूलर व अन्य इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर भारी छूट व आफर देता था। झांसे में आकर लोग अच्छी खासी रकम शातिर के हवाले कर देते।


पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच श्री सलमान ताज व अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच श्री मनीष सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना बर्रा क्षेत्र में हुए ठगी के एक मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने शातिर को मेरठ से दबोचा है। 



थाना बर्रा में रनवीर सिंह भदौरिया पुत्र जयदेव सिंह निवासी म0न0 127/233 बर्रा भाग 2 पर अपने साथ हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के सम्बन्ध में मु0अ0स0 609/2022 धारा 420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया। जिसकी जाँच थाना बर्रा से साइबर सेल को भेजी गई। वादी शादी विवाह समारोह में डेकोरेशन का कार्य करता है। 



वादी को अपने व्यवसाय के लिए कूलर की आवश्यकता थी। तभी अप्रैल माह में वादी को फेसबुक पर कूलर विक्रय का आफर दिखा जिसके बाद वादी ने अभियुक्त को फेसबुक से सम्पर्क किया तथा अभियुक्त के वाट्सअप पर मैसेज किया।  इसके बाद चार कूलर 72 हजार रुपये में तय किये। 36 हजार रुपये पहले दे दिये बाकी पैसे कूलर आने के बाद देने थे शातिर ने डीटीडीसी की स्लिप भेजी और बहाने बनाकर पूरा पैसा ले लिया और इसके बाद नंबर ब्लाक कर दिया। 



साइबर सेल द्वारा प्रकरण की गम्भीरता पूर्वक जाँच की गयी तथा अभियुक्त को जनपद मेरठ से थाना मुंडाली क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया।


इस प्रकार करता था ठगी

शातिर अभियुक्त विभिन्न प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक व अन्य प्रोडक्ट को अपने स्टेटस पर लगाता है तथा विक्रय हेतु बहुत कम धनराशि में उपलब्ध कराने हेतु बताता है | अपना व्हाट्सएप नंबर उसी अपने फेसबुक स्टेटस शेयर करता है जिससे लोग लालच में आकर जालसाज के पास उसके व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं जिसके बाद जालसाज उन्हें व्हाट्सएप पर ही उन प्रोडक्ट के फोटो शेयर करता है जिसके बाद वहीं से प्रोडक्ट रजिस्टर करने के लिए PhonePe/Paytm/UPI के माध्यम से फर्स्ट पेमेंट लेता है,  पेमेंट लेने के बाद पीड़ितों को एक फर्जी कोरियर की स्लिप शेयर करता है तथा एक-दो दिन बाद में फोन कर कोरियर के नाम पर आधे पैसे लेता है और इस प्रकार आगे की बाकी पेमेंट करवाता रहता था।



फेसबुक पर एडवरटाइजिंग मैसेज ARCORPET MATT पर आए विज्ञापन जोकि कूलर आदि से संबंधित है जिसमे कांटेक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर दिए गए थो बाजार से कम कीमत पर सामान ऑर्डर करने के नाम पर लालच देकर ऑर्डर लेने से संबंधित है



अभियुक्त का नामअनश पुत्र शहनवाज निवासी ग्राम अजराडा थाना मुडाली जनपद मेरठ। 


बरामदगी-दो मोबाईल गिरफ्तारी करने वाली टीम-उप निरीक्षक यतीश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राहुल पांडेय, HC अब्दुल सालिम, का0 विजय मौर्य





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।