मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बदनामी का भय दिखा मांगी 20 लाख की रंगदारी

● पीड़ित ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की शिकायत ● शातिर अभियुक्त ने हैक कर रखा था पीड़ित का मोबाइल ● लगातार लोकेशन ट्रेस करके देता जा रहा था धमकी ● संयुक्त पुलिस आयुक्त की स्पेशल टीम ने आरोपी को दबोचाक…

बदनामी का भय दिखा मांगी 20 लाख की रंगदारी
बदनामी का भय दिखा मांगी 20 लाख की रंगदारी | फ़ोटो: TVL News

● पीड़ित ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से की शिकायत 

● शातिर अभियुक्त ने हैक कर रखा था पीड़ित का मोबाइल 

● लगातार लोकेशन ट्रेस करके देता जा रहा था धमकी 

● संयुक्त पुलिस आयुक्त की स्पेशल टीम ने आरोपी को दबोचा


कानपुर: वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी देकर एक शातिर अभियुक्त युवक से 20 लाख की रंगदारी मांग रहा था। शातिर ने युवक पर दबाव बनाने के लिये उसके कुछ मिलने वाले लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और वीडियो को उसमें डाल भी दिया। शातिर की धमकियों से परेशान होकर युवक ने संयुक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत की। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने अपनी स्पेशल टीम को लगाकर शातिर को दबोच लिया। टीम ने उसके पास से उक्त वीडियो और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। 



थाना काकादेव के एन ब्लाक रानीगंज निवासी एक युवक और उनकी पत्नी के पास एक अंजान नंबर से वाटसएप काल आ रही थी, काल करने वाला उन्हें लगातार एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांग रहा था। कुछ दिन से जारी इस सिलसिले में जब शातिर की धमकियों का युवक पर कोई असर नहीं पड़ा तो शातिर ने इसके लिये दूसरा तरीका निकाला। शातिर ने एक वाटसएप ग्रुप बनाया और उस वीडियो को ग्रुप में डाल दिया। कुछ देर बाद शातिर ने वीडियो को डिलीट फार एवरीवन कर दिया। 



संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के पास जब मामला पहुंचा तो उन्होंने अपनी विशेष जांच टीम लगा दी। पुलिस ने इस संबध में आइपीसी की धारा 385, 507, 67 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।  विशेष टीम में निरीक्षक मो.नईम खां, एसआई पवन कुमार, हे.का. जितेंद्र, दिलीप ने अपना नेटवर्क दौड़ाया और शातिर को दबोच लिया। 



अभियुक्त की पहचान शनि शर्मा उर्फ देव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी नेबिलगंज अछल्दा जनपद औरैया के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से टीम को मोबाइल फोन, उक्त वीडियो, पैन कार्ड बरामद हुआ। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर विधिक कारवाई कर रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।